MP News: एमपी बोर्ड रिजल्ट में बड़ी गलती, हजारों छात्रों को रेगुलर से प्राइवेट दिखाया
MP News: मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (एमपी बोर्ड) की 10वीं और 12वीं की डिजिटल अंकसूचियों में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है, जिसने हजारों छात्रों और अभिभावकों की चिंता बढ़ा दी है।
बड़ी गलती से मचा हड़कंप
बोर्ड द्वारा जारी डिजिटल अंकसूचियों में प्रदेश के करीब 15 हजार नियमित (रेगुलर) छात्रों को गलती से प्राइवेट/स्वाध्यायी दर्ज कर दिया गया है, यह छात्र पूरे साल नियमित कक्षाओं में शामिल हुए थे और उन्होंने रेगुलर छात्र के रूप में शुल्क भी जमा किया था, लेकिन रिजल्ट आने के बाद उनकी मार्कशीट में “प्राइवेट” दर्ज पाया गया।
![]()
रिजल्ट के बाद खुला मामला
इस वर्ष एमपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षा में करीब 16 लाख छात्र शामिल हुए थे। 15 अप्रैल को घोषित परिणामों में 10वीं का पास प्रतिशत 73.42% और 12वीं का 76.01% रहा, लेकिन डिजिटल अंकसूचियों के जारी होते ही यह गंभीर त्रुटि सामने आ गई।
स्कूलों की मान्यता पर भी सवाल
जानकारी के अनुसार, कई मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों को गलती से गैर-मान्यता प्राप्त मान लिया गया, जिसके चलते वहां पढ़ने वाले छात्रों को प्राइवेट श्रेणी में डाल दिया गया, स्कूल संचालकों का कहना है कि उन्होंने हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार वैध मान्यता प्राप्त की थी, लेकिन बोर्ड ने उसे रिकॉर्ड में सही तरीके से दर्ज नहीं किया।
छात्रों और अभिभावकों में नाराजगी
इस गलती से प्रतियोगी परीक्षाओं और आगे की पढ़ाई में शामिल छात्रों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई छात्र सुधार के लिए बोर्ड कार्यालयों के चक्कर लगा रहे हैं, प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष अजीत सिंह ने इसे छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बताया और तत्काल सुधार की मांग की है।
बोर्ड ने मानी गलती
एमपी बोर्ड ने इस मामले में अपनी गलती स्वीकार की है। बोर्ड सचिव बुद्धेश वैद्य ने कहा कि डिजिटल अंकसूचियों में त्रुटि सामने आई है और सुधार की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अभी केवल डिजिटल अंकसूची जारी हुई है, मूल अंकसूची में सुधार के बाद ही अंतिम दस्तावेज दिए जाएंगे।
यह भी पढ़ें : MP News: ट्रक की टक्कर के बाद बोलेरो में लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोगों समेत 11 की दर्दनाक मौत
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
