MP News: मध्यप्रदेश में किसानों के लिए बड़ा ऐलान, जमीन अधिग्रहण पर मिलेगा 4 गुना मुआवजा
MP News: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भोपाल में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में किसानों के हित में एक बड़ा और अहम फैसला लिया है। सरकार ने तय किया है कि अब प्रदेश में किसी भी किसान की जमीन अधिग्रहण करने पर उसे गाइडलाइन वैल्यू का चार गुना मुआवजा दिया जाएगा।
किसानों को मिलेगा बड़ा लाभ
सीएम ने बताया कि भू-अर्जन मुआवजे का फैक्टर 1 से बढ़ाकर 2 कर दिया गया है, जिससे कुल मिलाकर किसानों को उनकी जमीन का करीब 4 गुना तक भुगतान मिलेगा। इस फैसले से किसानों को उनकी जमीन का उचित मूल्य मिलने के साथ-साथ सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर भी मिलेगा।

विकास परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार
मुख्यमंत्री ने कहा कि इंदौर-मनमाड़ रेल लाइन जैसी कई परियोजनाएं मुआवजे के कारण अटकी हुई थीं। अब ज्यादा मुआवजा मिलने से जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज होगी और विकास कार्यों में गति आएगी।
गेहूं खरीदी पर बड़ा बयान
गेहूं खरीदी को लेकर सीएम ने स्पष्ट किया कि इस बार उत्पादन काफी अधिक हुआ है, जबकि केंद्र द्वारा खरीदी का कोटा 78 लाख मीट्रिक टन तय किया गया है। राज्य सरकार केंद्र से कोटा बढ़ाने का अनुरोध कर रही है ताकि किसानों की पूरी उपज खरीदी जा सके, उन्होंने यह भी कहा कि फिलहाल गेहूं 2625 रुपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जा रहा है और आने वाले समय में इसे 2700 रुपए तक ले जाया जाएगा, जैसा कि घोषणा पत्र में वादा किया गया है।
लाड़ली बहना योजना जारी
सीएम मोहन यादव ने विपक्ष के आरोपों पर जवाब देते हुए कहा कि लाड़ली बहना योजना बंद नहीं हुई है, बल्कि अब तक 55 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि महिलाओं के खातों में ट्रांसफर की जा चुकी है।
बजट और विकास पर सरकार का दावा
मुख्यमंत्री ने बताया कि जब सरकार ने कार्यभार संभाला था, तब राज्य का बजट 3.14 लाख करोड़ रुपए था, जो अब बढ़कर 4.38 लाख करोड़ रुपए हो गया है। उन्होंने दावा किया कि मध्यप्रदेश हर क्षेत्र में प्रगति कर रहा है और NITI Aayog ने भी राज्य की विकास दर की सराहना की है।
यह भी पढ़ें : MP News: एमपी बोर्ड रिजल्ट में बड़ी गलती, हजारों छात्रों को रेगुलर से प्राइवेट दिखाया
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
