MP News: ट्विशा शर्मा मौत मामले में बड़ा मोड़, हाईकोर्ट का नोटिस और CBI जांच शुरू
MP News: एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा मौत मामले में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने आरोपी सास और रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह को नोटिस जारी किया है। राज्य सरकार और ट्विशा के पिता ने उनकी अग्रिम जमानत का विरोध किया है। वहीं, मामले की जांच अब CBI को सौंप दी गई है। सुप्रीम कोर्ट ने भी स्वतः संज्ञान लेते हुए मीडिया ट्रायल पर चिंता जताई और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने की बात कही।

हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस
एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा मौत मामले में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने आरोपी सास और रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस राज्य शासन और ट्विशा के पिता नवनिधि शर्मा की उस याचिका पर जारी हुआ है, जिसमें ट्रायल कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत को चुनौती दी गई है।
जांच में सहयोग नहीं करने का आरोप
सुनवाई के दौरान महाधिवक्ता प्रशांत सिंह ने कोर्ट में कहा कि गिरिबाला सिंह जांच में सहयोग नहीं कर रही हैं। वहीं, गिरिबाला सिंह के वकील ने इस आरोप को गलत बताते हुए कहा कि उनकी ओर से जांच में पूरा सहयोग दिया जा रहा है। दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद हाईकोर्ट ने अगली सुनवाई 27 मई तय की है।
CBI करेगी मामले की जांच
मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच अब CBI को सौंप दी गई है। एजेंसी की टीम दिल्ली से भोपाल रवाना हो चुकी है और स्थानीय पुलिस से केस का हैंडओवर लेगी, सुप्रीम कोर्ट ने भी मामले में स्वतः संज्ञान लेते हुए सुनवाई की। चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि मीडिया को दोनों पक्षों के बयानों के पीछे भागने के बजाय कानून को अपना काम करने देना चाहिए। उन्होंने न्यायपालिका की निष्पक्षता पर उठ रहे सवालों पर भी चिंता जताई।
12 मई को हुई थी ट्विशा की मौत
33 वर्षीय ट्विशा शर्मा 12 मई को भोपाल के कटारा हिल्स स्थित अपने ससुराल में फंदे से लटकी मिली थीं। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाया है, जबकि ससुराल पक्ष इसे आत्महत्या बता रहा है। ट्विशा का अंतिम संस्कार 24 मई को किया गया, भोपाल जिला अदालत में ट्विशा के पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह की कॉल डिटेल व AIIMS के CCTV फुटेज सुरक्षित रखने संबंधी आवेदन पर भी सुनवाई होनी है। मामले को लेकर पूरे प्रदेश में चर्चा तेज हो गई है।
यह भी पढ़ें : Sidhi News: 44 डिग्री तापमान में ओवरहीट हुआ ट्रांसफार्मर, सीधी के 25 गांवों की बिजली ठप
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
