Sidhi News: 44 डिग्री तापमान में ओवरहीट हुआ ट्रांसफार्मर, सीधी के 25 गांवों की बिजली ठप

Sidhi News: 44 डिग्री तापमान में ओवरहीट हुआ ट्रांसफार्मर, सीधी के 25 गांवों की बिजली ठप

Sidhi News: 44 डिग्री तापमान में ओवरहीट हुआ ट्रांसफार्मर, सीधी के 25 गांवों की बिजली ठप

Sidhi News: सीधी जिले के रामपुर नैकिन बिजली सब स्टेशन पर भीषण गर्मी के कारण मुख्य ट्रांसफार्मर ओवरहीट हो गया। स्थिति बिगड़ने पर फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर पानी की बौछार से ट्रांसफार्मर को ठंडा किया। एहतियातन बिजली सप्लाई बंद करने से करीब 25 गांवों मंप एक घंटे तक बिजली गुल रही। 44 डिग्री तापमान और नौतपा की शुरुआत के बीच लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

ओवरहटी ट्रांसफार्मर को ठंडा करने दमकल से मारी बौछार। - Dainik Bhaskar

नौतपा के पहले दिन बिगड़ी स्थिति

सीधी जिले में नौतपा की शुरुआत के साथ ही भीषण गर्मी का असर बिजली व्यवस्था पर भी देखने को मिला। सोमवार दोपहर रामपुर नैकिन बिजली सब स्टेशन पर मुख्य ट्रांसफार्मर अचानक ओवरहीट हो गया, जिससे हड़कंप मच गया।

ओवरहीट ट्रांसफार्मर पर पानी की बौछार मारी गई।

फायर ब्रिगेड ने संभाला मोर्चा

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। लगभग आधे घंटे तक पानी की तेज बौछार कर ट्रांसफार्मर का तापमान कम किया गया। समय रहते कार्रवाई होने से बड़ा हादसा टल गया।

25 गांवों की बिजली रही बंद

सुरक्षा के मद्देनजर पूरे सब स्टेशन की बिजली सप्लाई तत्काल बंद कर दी गई। इससे आसपास के करीब 25 गांवों में एक घंटे से ज्यादा समय तक बिजली गुल रही। भीषण गर्मी और उमस के बीच लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। कई इलाकों में पानी की सप्लाई भी प्रभावित हुई।

44 डिग्री पहुंचा तापमान

सब स्टेशन ऑपरेटर जयपाल पटेल ने बताया कि अत्यधिक तापमान के कारण ट्रांसफार्मर ओवरहीट हो गया था। किसी भी बड़े हादसे से बचने के लिए तुरंत सप्लाई बंद कर फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। सोमवार को जिले का तापमान करीब 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बिजली व्यवस्था की तैयारियों पर सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि यदि आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ा, तो जिले में बिजली संकट और गहरा सकता है।

यह भी पढ़ें : Sidhi News: नीट पेपर लीक के विरोध में सीधी में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस ने चलाया वाटर कैनन

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें