MP News: आदिवासी किसान का ट्रैक्टर छुड़ाने धरने पर बैठे भाजपा विधायक, सीएम हाउस से फोन के बाद माना मामला

MP News: आदिवासी किसान का ट्रैक्टर छुड़ाने धरने पर बैठे भाजपा विधायक, सीएम हाउस से फोन के बाद माना मामला

MP News: आदिवासी किसान का ट्रैक्टर छुड़ाने धरने पर बैठे भाजपा विधायक, सीएम हाउस से फोन के बाद माना मामला

MP News: मध्य प्रदेश के चित्रकूट से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह गहरवार एक आदिवासी किसान का ट्रैक्टर छुड़ाने के लिए धरने पर बैठ गए, सोमवार दोपहर 2 बजे से शुरू हुआ यह विरोध प्रदर्शन देर रात करीब 12 बजे तक चलता रहा, विधायक के साथ कई स्थानीय ग्रामीण भी मझगवां स्थित वन विभाग के रेंज ऑफिस में धरने पर शामिल हुए.

वन भूमि पर जुताई का मामला

पूरे विवाद की शुरुआत मझगवां की फॉरेस्ट टीम द्वारा एक किसान का बिना नंबर वाला ट्रैक्टर ज़ब्त करने से हुई, वन अमले का आरोप था कि किसान कररिया बीट के चुनहाहार वन क्षेत्र में अवैध रूप से जुताई कर रहा था, ज़मीन से जुड़े वैध दस्तावेज न मिलने पर टीम ने केस दर्ज कर ट्रैक्टर को अपने कब्जे में ले लिया था.

किसान की गुहार पर पहुंचे विधायक

पीड़ित किसान द्वारा मदद की गुहार लगाने पर विधायक सुरेंद्र सिंह गहरवार खुद वन विभाग के दफ्तर पहुंचे, जब अधिकारियों ने मौके पर ही ट्रैक्टर छोड़ने में असमर्थता जाहिर की, तो विधायक वहीं दफ्तर परिसर में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए, इससे इलाके में प्रशासनिक और राजनीतिक हलचल तेज हो गई.

नियमों का हवाला देता रहा वन विभाग

मामले में मझगवां रेंजर और चित्रकूट एसडीओ का कहना था कि वन भूमि पर अवैध जुताई की सूचना मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की गई है, अधिकारियों का तर्क था कि कानूनी प्रक्रिया पूरी किए बिना और जांच के बिना ज़ब्त ट्रैक्टर को छोड़ना संभव नहीं है.

आश्वासन पर खत्म हुआ धरना

धरने की खबर मिलते ही कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस और एसपी हंसराज सिंह मौके पर पहुंचे और मामले की निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया, इसके बाद सीएम हाउस से आए फोन पर बात करने के बाद विधायक ने अपना धरना खत्म किया, प्रशासनिक अधिकारियों के कानूनी कार्रवाई और जांच के भरोसे के बाद स्थिति शांत हो सकी.

यह भी पढ़ें : MP News: एमपी में बदला मौसम का मिजाज, अगले 4 दिन बारिश का अनुमान और रात में बढ़ी ठंडक

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें