MP News: मध्य प्रदेश में हवाई यात्रियों को बड़ा झटका, इंदौर और जबलपुर के बीच बंद होगी सीधी विमान सेवा

MP News: मध्य प्रदेश में हवाई यात्रियों को बड़ा झटका, इंदौर और जबलपुर के बीच बंद होगी सीधी विमान सेवा

MP News: मध्य प्रदेश में हवाई यात्रियों को बड़ा झटका, इंदौर और जबलपुर के बीच बंद होगी सीधी विमान सेवा

MP News: मध्य प्रदेश के हवाई यात्रियों के लिए एक बुरी खबर है, राज्य के दो प्रमुख शहरों इंदौर और जबलपुर के बीच चलने वाली सीधी इंडिगो फ्लाइट बंद होने जा रही है, इंडिगो एयरलाइंस द्वारा 25 अक्टूबर 2026 से लागू होने जा रहे नए विंटर सीजन शेड्यूल में इस फ्लाइट को शामिल नहीं किया गया है, इस फैसले से दोनों शहरों के बीच यात्रा करने वाले लोगों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ेगा.

Indore News:इंदौर से भुवनेश्वर की सीधी उड़ान शुरू अब मात्र 3 घंटे 20 मिनट  में पहुंचेंगे जगन्नाथपुरी - Indore News: Bhubaneswar Direct Flight Cuts  Travel Time To Puri To Just 3 Hours

डेढ़ घंटे की जगह लगेंगे 12 से 15 घंटे

वर्तमान में जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट और इंदौर के देवी अहिल्याबाई होल्कर एयरपोर्ट के बीच यह फ्लाइट रोजाना सेवा देती है, जिससे सफर महज 1 घंटे 40 मिनट में पूरा हो जाता था, जबलपुर से सुबह 9:20 बजे उड़कर यह फ्लाइट 11 बजे इंदौर पहुंचती है, जबकि इंदौर से शाम 4:05 बजे रवाना होकर 5:35 बजे जबलपुर पहुंचती है, अब यह सर्विस बंद होने से यात्रियों का समय और सहूलियत दोनों प्रभावित होंगी.

पहली बार भोपाल से पटना की सीधी फ्लाइट शुरू, रीवा-जबलपुर भी अब सीधे कोलकाता  से जुड़े - MP gets four new flight routes Bhopal Rewa Jabalpur linked to  Patna Kolkata lcln -

अब बस और ट्रेन ही एकमात्र सहारा

फ्लाइट बंद होने के बाद अब लोगों को सड़क और रेल मार्ग पर ही निर्भर रहना पड़ेगा, जबलपुर और इंदौर के बीच रेल मार्ग की दूरी लगभग 530 किलोमीटर है, नर्मदा एक्सप्रेस और जबलपुर-इंदौर सुपरफास्ट जैसी ट्रेनों से इस सफर में करीब 12 घंटे लगते हैं, वहीं 500 किलोमीटर के सड़क मार्ग से बस या कार के जरिए यात्रा करने में 10 से 12 घंटे से अधिक का समय लगेगा.

प्रदेश में लगातार घट रही एयर कनेक्टिविटी

मध्य प्रदेश के भीतर हवाई सेवाओं का दायरा लगातार सिमटता नजर आ रहा है, इंदौर से ग्वालियर के लिए सीधी उड़ान पहले ही बंद की जा चुकी है और अब जबलपुर की सेवा भी समाप्त हो रही है, इस फैसले के बाद इंदौर से केवल रीवा के लिए ही सीधी फ्लाइट उपलब्ध रह जाएगी, राजधानी भोपाल से भी सीमित शहरों के लिए ही हवाई कनेक्टिविटी बची है.

यात्रियों में बढ़ी नाराजगी और असंतोष

राज्य के दो बड़े व्यावसायिक और प्रशासनिक केंद्रों के बीच सीधी उड़ान बंद होने से कारोबारी, नौकरीपेशा और आम यात्रियों में निराशा है, लोगों का कहना है कि जहां एक तरफ कनेक्टिविटी बढ़ाने के दावे किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ लगातार बंद हो रही फ्लाइट्स से मध्य प्रदेश में हवाई यातायात के बुनियादी ढांचे को धक्का लग रहा है.

यह भी पढ़ें : MP News: आदिवासी किसान का ट्रैक्टर छुड़ाने धरने पर बैठे भाजपा विधायक, सीएम हाउस से फोन के बाद माना मामला

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें