MP News: ओरछा में BJP प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शुरू, संगठन मजबूती और चुनावी रणनीति पर फोकस

MP News: ओरछा में BJP प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शुरू, संगठन मजबूती और चुनावी रणनीति पर फोकस

MP News: ओरछा में BJP प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शुरू, संगठन मजबूती और चुनावी रणनीति पर फोकस

MP News: निवाड़ी जिले के ओरछा में रविवार सुबह भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक शुरू हुई. करीब 14 साल बाद ओरछा में आयोजित हो रही इस बैठक में राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के वरिष्ठ नेताओं के साथ लगभग 350 प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं. बैठक होटल राजमहल में आयोजित की गई है, जिसमें प्रदेश कार्यसमिति के 106 सदस्य भी हिस्सा ले रहे हैं. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव चित्रकूट से ओरछा पहुंचे और बैठक में शामिल हुए.

वरिष्ठ नेताओं ने रामराजा सरकार के किए दर्शन

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, ज्योतिरादित्य सिंधिया, नारायण सिंह, वीडी शर्मा, नरोत्तम मिश्रा और रामेश्वर शर्मा समेत कई वरिष्ठ नेता ओरछा पहुंचे. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि पार्टी के काम को आगे बढ़ाने के लिए रामराजा सरकार की नगरी ओरछा से पवित्र स्थान और कोई नहीं हो सकता. शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि रामराजा सरकार के चरणों में आने का अवसर मिला है और रामराज्य की स्थापना भाजपा का लक्ष्य है.

संगठन और चुनावी तैयारियों पर मंथन

दो दिवसीय बैठक में संगठन को और मजबूत बनाने, बूथ सशक्तिकरण और कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण को लेकर रणनीति तैयार की जाएगी. मिशन 2028 और 2029 की चुनावी तैयारियों को लेकर भी विशेष चर्चा होगी. पार्टी की जमीनी गतिविधियों को मजबूत करने के लिए राजनीतिक और संगठनात्मक कार्यक्रमों का रोडमैप तैयार करने पर विचार किया जाएगा. इसके साथ ही ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प और ‘समरसता का संकल्प’ को लेकर भी मंथन होगा.

नरोत्तम मिश्रा ने बताया काल्पनिक

पूर्व विधायक नरोत्तम मिश्रा ने भाजपा में गुटबाजी और संगठन में बदलाव को लेकर चल रही चर्चाओं को काल्पनिक बताया. उन्होंने कहा कि भाजपा का संगठन मजबूती से काम कर रहा है. उनके मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, नितिन नवीन और मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तथा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के नेतृत्व में पार्टी आगे बढ़ रही है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की बात कही.

‘मन की बात’ के सामूहिक श्रवण से हुई शुरुआत

कार्यसमिति के पहले दिन ध्वजारोहण और प्रदर्शनी के उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण किया गया. शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे, जबकि वरिष्ठ नेताओं और अतिथियों के रामराजा सरकार के दर्शन का कार्यक्रम भी रखा गया है. 31 अगस्त को ‘सेवा संकल्प अभियान’ कार्यशाला होगी, जिसमें सेवा, सुशासन और संगठन विस्तार की आगे की रणनीति पर चर्चा के साथ राजनीतिक और संगठनात्मक कार्यक्रमों का रोडमैप तैयार किया जाएगा.

यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा में बड़ा सड़क हादसा, अनियंत्रित कार तालाब किनारे खाई में गिरी

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें