MP News: भोपाल में राहुल गांधी मुद्दे पर बीजेपी का प्रदर्शन, कांग्रेस और सपा भी मैदान में, राजनीतिक माहौल गरमाया

MP News: भोपाल में राहुल गांधी मुद्दे पर बीजेपी का प्रदर्शन, कांग्रेस और सपा भी मैदान में, राजनीतिक माहौल गरमाया

MP News: भोपाल में राहुल गांधी मुद्दे पर बीजेपी का प्रदर्शन, कांग्रेस और सपा भी मैदान में, राजनीतिक माहौल गरमाया

MP News: दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास के बाहर हुए प्रदर्शन को लेकर भोपाल में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी ने विरोध प्रदर्शन किया. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के नेतृत्व में विधायक, पदाधिकारी और कार्यकर्ता रेडक्रॉस चौराहे पर एकत्र हुए और कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की. प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने बैरिकेडिंग कर कार्यकर्ताओं को कांग्रेस कार्यालय की ओर बढ़ने से रोक दिया.

इस पोस्टर में संविधान विरोधी बात लिखी थी।

विवादित पोस्टर पर भाजपा ने दिखाई सख्ती

प्रदर्शन के दौरान कुछ महिला कार्यकर्ता विवादित संदेश लिखे पोस्टर लेकर पहुंचीं. इसकी जानकारी मिलने पर भाजपा के जिला प्रवक्ता राजेंद्र गुप्ता मौके पर पहुंचे और पोस्टर हटाकर अपने कब्जे में ले लिया. इसके बाद प्रदर्शन सामान्य तरीके से जारी रहा, प्रदर्शन के दौरान एक युवक जोकर की वेशभूषा में भी नजर आया. उसने अपनी टी-शर्ट पर राहुल गांधी को लेकर एक राजनीतिक संदेश वाला पोस्टर लगाया हुआ था. यह प्रदर्शनकारियों के बीच चर्चा का विषय बना रहा.

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के दोनों गेट पर पुलिस तैनात

करीब 10 मिनट चला विरोध प्रदर्शन

रेडक्रॉस चौराहे से आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने लिंक रोड पर रोक दिया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और हाथों में मौजूद पोस्टर व तख्तियां बैरिकेडिंग की ओर फेंकी. करीब 10 मिनट तक प्रदर्शन करने के बाद सभी कार्यकर्ता वहां से लौट गए.

हेमंत खंडेलवाल ने दी चेतावनी

प्रदर्शन के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि यह केवल चेतावनी स्वरूप प्रदर्शन था. उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस अपने रवैये में बदलाव नहीं करती है तो आगे और बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे, इधर, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भोपाल में प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाकर छात्रों से जुड़े मुद्दों और दिल्ली की घटना पर कांग्रेस का पक्ष रखने की घोषणा की है. वहीं समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनोज यादव भी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया देंगे. दिल्ली की घटना के बाद भोपाल में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं और विभिन्न दल अपने-अपने स्तर पर जनता के सामने अपना पक्ष रख रहे हैं.

यह भी पढ़ें : Sidhi News: सीधी में राशन वितरण को लेकर बवाल, ग्रामीणों ने जिला पंचायत सीईओ की गाड़ी का किया घेराव

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें