Sidhi News: सीधी में राशन वितरण को लेकर बवाल, ग्रामीणों ने जिला पंचायत सीईओ की गाड़ी का किया घेराव
Sidhi News: सीधी जिले की ग्राम पंचायत खैरा में राशन वितरण में कथित अनियमितताओं को लेकर ग्रामीणों ने जिला पंचायत परिसर में प्रदर्शन किया. सरपंच सविता वर्मा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीण जिला पंचायत पहुंचे और मामले की जांच की मांग करते हुए विरोध जताया.

सीईओ की गाड़ी का किया घेराव
प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, सीईओ, शैलेंद्र सिंह सोलंकी की गाड़ी के सामने खड़े होकर रास्ता रोक दिया. करीब 10 मिनट तक स्थिति तनावपूर्ण बनी रही. बाद में अधिकारियों द्वारा जांच का आश्वासन दिए जाने के बाद प्रदर्शन शांत हुआ.

ग्रामीणों ने लगाए आरोप
ग्रामीणों का आरोप है कि कोटेदार ई-केवाईसी और राशन वितरण के नाम पर दो बार अंगूठा लगवाता है, लेकिन लाभार्थियों को केवल एक महीने का राशन दिया जाता है. उनका कहना है कि इस संबंध में पहले भी एसडीएम और जनपद पंचायत के अधिकारियों को शिकायत की गई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई.
जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन
जिला पंचायत सीईओ शैलेंद्र सिंह सोलंकी ने कहा कि शिकायत प्राप्त हो गई है और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी. उन्होंने भरोसा दिलाया कि यदि जांच में कोई भी व्यक्ति दोषी पाया जाता है, तो उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी.
यह भी पढ़ें : Sidhi News: सीधी में राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस का धरना, सड़क जाम, ट्रैफिक प्रभावित
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
