MP News: दतिया विधानसभा उपचुनाव के बीच पुलिस प्रशासन में बदलाव, कई थाना प्रभारियों की बदली गई जिम्मेदारी

MP News: दतिया विधानसभा उपचुनाव के बीच पुलिस प्रशासन में बदलाव, कई थाना प्रभारियों की बदली गई जिम्मेदारी

MP News: दतिया विधानसभा उपचुनाव के बीच पुलिस प्रशासन में बदलाव, कई थाना प्रभारियों की बदली गई जिम्मेदारी

MP News: दतिया विधानसभा उपचुनाव के बीच पुलिस व्यवस्था में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है. पुलिस मुख्यालय ने भारत निर्वाचन आयोग की स्वीकृति के बाद जिले में पदस्थ कई पुलिस अधिकारियों के तबादले किए हैं. सभी अधिकारियों को तत्काल नई पदस्थापना पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं.

14 पुलिस अधिकारियों के हुए तबादले

पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, दतिया जिले में चार थाना प्रभारियों सहित कुल 14 निरीक्षक और उप निरीक्षकों को इधर से उधर किया गया है. इस बदलाव के तहत कई थानों के प्रभारी बदले गए हैं, जबकि कुछ अधिकारियों को पुलिस मुख्यालय भोपाल भेजा गया है, जिगना थाना प्रभारी उप निरीक्षक रचना माहौर और धीरपुरा थाना प्रभारी उप निरीक्षक भूपेंद्र सिंह जाट को भी पुलिस मुख्यालय भोपाल स्थानांतरित किया गया है. इनके स्थान पर ग्वालियर से उप निरीक्षक राजीव विरथरे को जिगना और अशोकनगर से उप निरीक्षक भुवनेश शर्मा को धीरपुरा थाना प्रभारी बनाया गया है.

बिहार में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल, आईएएस अफसर समेत कई विभागों के सचिव बदले गए

अजाक और सिविल लाइन थाने में बदलाव

थाना प्रभारी अजाक निरीक्षक कहरी परिहार को पुलिस मुख्यालय भोपाल भेजा गया है. उनकी जगह भोपाल से निरीक्षक मेलीराम उडके को थाना प्रभारी अजाक बनाया गया है. वहीं सिविल लाइन थाना में पदस्थ उप निरीक्षक अमित ओसारे को पुलिस मुख्यालय भेजा गया है, जबकि अशोकनगर से उप निरीक्षक भोजराज भगत को सिविल लाइन दतिया में पदस्थ किया गया है.

बड़ौनी और गोराघाट थाने में भी बदलाव

थाना बड़ौनी से उप निरीक्षक नीरज कुमार और हरिओम शर्मा तथा थाना गोराघाट से उप निरीक्षक अर्चना पाल को पुलिस मुख्यालय भोपाल भेजा गया है. इनके स्थान पर मुरैना से उप निरीक्षक कोशलेन्द्र सिंह गुर्जर और ग्वालियर से उप निरीक्षक हरिकेश बघेल को बड़ौनी में पदस्थ किया गया है. वहीं ग्वालियर से उप निरीक्षक बलराम मांझी को गोराघाट थाना की जिम्मेदारी दी गई है.

निष्पक्ष मतदान के लिए माइक्रो ऑब्जर्वरों को प्रशिक्षण

दतिया विधानसभा उपनिर्वाचन को देखते हुए मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए माइक्रो ऑब्जर्वरों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया. शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में हुए इस प्रशिक्षण में अधिकारियों ने निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े दायित्वों और आयोग के दिशा निर्देशों की जानकारी दी.

30 जुलाई के मतदान को लेकर तैयारी पूरी

प्रशिक्षण के दौरान माइक्रो ऑब्जर्वरों को मतदान केंद्रों पर सतर्क निगरानी रखने, निष्पक्षता के साथ कार्य करने और निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन करने के लिए कहा गया. अधिकारियों ने बताया कि माइक्रो ऑब्जर्वरों की भूमिका स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान कराने में महत्वपूर्ण होगी.

यह भी पढ़ें : MP News: भोपाल में बढ़ी गुमशुदगी की घटनाएं, 24 घंटे में 10 लोग लापता, पुलिस जांच में जुटी

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें