MP News: भोपाल में बढ़ी गुमशुदगी की घटनाएं, 24 घंटे में 10 लोग लापता, पुलिस जांच में जुटी

MP News: भोपाल में बढ़ी गुमशुदगी की घटनाएं, 24 घंटे में 10 लोग लापता, पुलिस जांच में जुटी

MP News: भोपाल में बढ़ी गुमशुदगी की घटनाएं, 24 घंटे में 10 लोग लापता, पुलिस जांच में जुटी

MP News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में अचानक गुमशुदगी के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिली है. बीते 24 घंटे में शहर के अलग अलग इलाकों से नाबालिग बालिका समेत 10 लोगों के लापता होने की शिकायत दर्ज की गई है. लापता लोगों में 17 साल की बालिका से लेकर 30 साल तक के लोग शामिल हैं.

Missing Cases In Bhopal

कई थाना क्षेत्रों में दर्ज हुए मामले

भोपाल के अलग अलग थानों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों में सबसे ज्यादा तीन तीन मामले कोलार और अयोध्या नगर थाना क्षेत्र से सामने आए हैं. इसके अलावा अशोका गार्डन, टीटी नगर, रातीबड़ और अवधपुरी थाना क्षेत्रों से भी लोगों के लापता होने की शिकायत दर्ज की गई है.

अयोध्या नगर से तीन लोग लापता

अयोध्या नगर थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय गरिमा, 24 वर्षीय तनु और 22 वर्षीय मनीष के लापता होने की शिकायत दर्ज हुई है. परिजनों के अनुसार, तीनों घर से पढ़ाई के लिए निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे. तलाश करने के बाद भी जब कोई जानकारी नहीं मिली, तो पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई.

पढ़ाई के लिए निकली छात्रा नहीं लौटी

अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में रहने वाली 17 वर्षीय छात्रा भी घर से निकलने के बाद वापस नहीं लौटी. परिजनों ने बताया कि वह पढ़ाई के लिए गई थी. काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चला, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई, कोलार थाना क्षेत्र से भी तीन गुमशुदगी के मामले दर्ज हुए हैं. यहां 20 वर्षीय शिवकांत, 40 वर्षीय अमरजीत और 45 वर्षीय तुलसी राम के लापता होने की शिकायत पुलिस के पास पहुंची है.

अन्य क्षेत्रों से भी आई शिकायतें

टीटी नगर थाना क्षेत्र से युवती मुस्कान, रातीबड़ थाना क्षेत्र से 30 वर्षीय अनमोल सोनी और अवधपुरी क्षेत्र से 16 वर्षीय बालिका के लापता होने की जानकारी सामने आई है, गुमशुदगी की सूचना मिलते ही पुलिस ने सभी मामलों में जांच शुरू कर दी है. संबंधित थानों की टीमें लापता लोगों की तलाश में जुटी हुई हैं और परिजनों से जानकारी जुटाकर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

यह भी पढ़ें : MP News: टोकरखेड़ा गांव के खेत में कैसे पहुंचा प्लेन, गूगल मैप की वायरल फोटो की पूरी सच्चाई

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें