MP News: दतिया में सीएम मोहन यादव और हेमंत खंडेलवाल करेंगे बड़ा रोड शो
MP News: दतिया विधानसभा उपचुनाव में मतदान से पहले भाजपा ने चुनाव प्रचार के अंतिम दौर में पूरी ताकत लगा दी है, सोमवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के समर्थन में विशाल रोड शो करेंगे, पार्टी इसे चुनाव अभियान का बड़ा शक्ति प्रदर्शन बता रही है.
पीतांबरा मंदिर में दर्शन से शुरू होगा दौरा
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री मोहन यादव शाम करीब 4 बजकर 30 मिनट पर दतिया पहुंचेंगे, इसके बाद वे मां पीतांबरा शक्तिपीठ पहुंचकर पूजा अर्चना करेंगे, चुनाव से पहले मुख्यमंत्री का पीतांबरा मंदिर पहुंचना राजनीतिक और धार्मिक दोनों नजरिए से महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

कुशवाहा समाज सम्मेलन में करेंगे संवाद
मंदिर दर्शन के बाद मुख्यमंत्री सिंधी धर्मशाला में आयोजित कुशवाहा समाज सम्मेलन में शामिल होंगे, यहां वे समाज के प्रतिनिधियों को संबोधित करेंगे और उनसे संवाद करेंगे, भाजपा की रणनीति विभिन्न सामाजिक वर्गों तक पहुंच बनाकर मतदाताओं का समर्थन हासिल करने की है.
पीतांबरा मंदिर से निकलेगा विशाल रोड शो
शाम करीब 5 बजे मां पीतांबरा मंदिर के पश्चिम द्वार से भाजपा का विशाल रोड शो शुरू होगा, यह रोड शो भैंरो मंदिर होते हुए बड़ी तिगैलिया तक पहुंचेगा, करीब दो किलोमीटर लंबे इस रोड शो में मुख्यमंत्री मोहन यादव प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी सहित कई नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे.
कार्यकर्ताओं को जुटाने में लगी भाजपा
भाजपा ने कार्यकर्ताओं से भगवा ध्वज बाइक और चार पहिया वाहनों के साथ अधिक संख्या में रोड शो में शामिल होने की अपील की है, पूरे मार्ग पर स्वागत मंच तैयार किए गए हैं और जगह जगह पुष्पवर्षा की तैयारी की गई है, पार्टी का लक्ष्य अंतिम समय में चुनावी माहौल को मजबूत करना है.
सुरक्षा और यातायात के विशेष इंतजाम
मुख्यमंत्री के रोड शो को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं, पूरे मार्ग पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा और सीसीटीवी निगरानी के साथ बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई है, कार्यक्रम के दौरान शाम 4 बजे से 7 बजे तक प्रमुख मार्गों पर यातायात में बदलाव किया जाएगा.
यह भी पढ़ें : MP News: 3 अगस्त को निकलेगी बाबा महाकाल की पहली सवारी, उज्जैन में खास तैयारियां
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
