MP News: सीधी और नरसिंहपुर के जल संरक्षण कार्यों की पीएम मोदी ने की तारीफ
MP News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात में मध्यप्रदेश के जल संरक्षण कार्यों की सराहना की है, उन्होंने सीधी जिले में बनाए गए करीब 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का जिक्र करते हुए इन्हें जल संरक्षण की दिशा में प्रेरणादायक पहल बताया, वहीं उन्होंने देशवासियों से बारिश की हर बूंद को बचाने और कैच द रेन अभियान को जन आंदोलन बनाने की अपील की.
बारिश की हर बूंद बचाने का संदेश
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जल संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है, उन्होंने लोगों से अपने आसपास के तालाब कुएं और बावड़ियों की जिम्मेदारी लेने की अपील की, पीएम मोदी ने कहा कि आज बचाई गई हर बूंद आने वाली पीढ़ियों के भविष्य की सबसे बड़ी पूंजी साबित होगी.

जहां बारिश गिरे वहीं पानी सहेजें
प्रधानमंत्री ने कैच द रेन अभियान का संदेश देते हुए कहा कि जहां जब बारिश गिरे पानी को वहीं सहेजना जरूरी है, उन्होंने बताया कि 4 जुलाई से देशभर में विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें बारिश के पानी का संचयन ग्राउंड वाटर रिचार्ज पुराने जल स्रोतों का पुनर्जीवन और वृक्षारोपण जैसे कार्यों को बढ़ावा दिया जा रहा है.
मध्यप्रदेश के प्रयास बने उदाहरण
मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने सीधी और नरसिंहपुर के जल संरक्षण कार्यों को देश के सामने उदाहरण के रूप में रखा, सीधी जिले में बड़ी संख्या में तालाबों का निर्माण और नरसिंहपुर में अमृत सरोवरों का विकास जल संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.
देशभर में बढ़ रही जनभागीदारी
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि गांव शहर पंचायत और सामाजिक संस्थाएं जल संरक्षण अभियान में बढ़ चढ़कर भाग ले रही हैं, कई जगह पुराने तालाबों से गाद निकाली जा रही है, कुओं और बावड़ियों को फिर से जीवित किया जा रहा है और बंद पड़े बोरवेल को ग्राउंड वाटर रिचार्ज के माध्यम के रूप में उपयोग किया जा रहा है.
मुख्यमंत्री ने भी सुना मन की बात कार्यक्रम
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निवाड़ी जिले के ओरछा में स्थानीय लोगों के साथ प्रधानमंत्री का मन की बात कार्यक्रम सुना, इस अवसर पर राज्यसभा सांसद महेश केवट और विधायक निवाड़ी अनिल जैन सहित कई लोग मौजूद रहे, प्रधानमंत्री ने महाराष्ट्र आंध्र प्रदेश छत्तीसगढ़ और ओडिशा में हुए जल संरक्षण कार्यों का भी उल्लेख किया.
यह भी पढ़ें : MP News: दतिया में सीएम मोहन यादव और हेमंत खंडेलवाल करेंगे बड़ा रोड शो
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
