MP News: सीएम मोहन यादव ने ट्रांसफर की लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त, करोड़ों की राशि जारी

MP News: सीएम मोहन यादव ने ट्रांसफर की लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त, करोड़ों की राशि जारी

MP News: सीएम मोहन यादव ने ट्रांसफर की लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त, करोड़ों की राशि जारी

MP News: मध्यप्रदेश की लाखों महिलाओं का इंतजार खत्म हो गया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शनिवार, 14 जून को सागर जिले के देवरी विधानसभा क्षेत्र के केसली से लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त जारी कर दी।

Ladli Behna Yojana

सिंगल क्लिक से करोड़ों रुपये ट्रांसफर

राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सीएम मोहन यादव ने सिंगल क्लिक के माध्यम से पात्र महिलाओं के बैंक खातों में राशि ट्रांसफर की, इस बार योजना के तहत कुल 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में लगभग 1835 करोड़ रुपये भेजे गए, इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने 28 विकास कार्यों का भूमि पूजन और 25 कार्यों का लोकार्पण भी किया। इससे क्षेत्रीय विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।

घर बैठे ऐसे चेक करें पेमेंट स्टेटस

लाभार्थी महिलाएं आसानी से ऑनलाइन अपना भुगतान स्टेटस देख सकती हैं:
• आधिकारिक वेबसाइट: cmladlibahna.mp.gov.in पर जाएं
• “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” पर क्लिक करें
• समग्र आईडी या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें
• OTP से वेरिफाई करें
• स्क्रीन पर भुगतान की स्थिति दिख जाएगी

लिस्ट में नाम कैसे चेक करें

यदि किसी लाभार्थी को आशंका है कि उसका नाम सूची से हट गया है, तो वह भी ऑनलाइन जांच कर सकती है:
• वेबसाइट पर “अंतिम सूची” विकल्प पर क्लिक करें
• मोबाइल नंबर और कैप्चा दर्ज करें
• OTP वेरिफाई करने के बाद पूरी सूची देखी जा सकती है

यह भी पढ़ें : MP News: नगर निगम और नगरपालिका चुनाव 2027: मोहन यादव सरकार ने आरक्षण प्रक्रिया शुरू की तैयारी

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें