MP News: छिंदवाड़ा में CM मोहन यादव सख्त, लापरवाही पर CMHO को किया निलंबित
MP News: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में मुख्यमंत्री मोहन यादव जनविश्वास कार्यक्रम के दौरान एक्शन मोड में नजर आए. समीक्षा बैठक में CMHO डॉ नरेश गुनाडे के खिलाफ मिली शिकायतों के बाद मुख्यमंत्री ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए. सीएम ने साफ कहा कि जनता के काम में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

लापरवाही करने वालों पर होगी कार्रवाई
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि जो अधिकारी और कर्मचारी जनता की समस्याओं को गंभीरता से नहीं लेते, उनके खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे. वहीं बेहतर काम करने वाले कर्मचारियों को प्रोत्साहन और प्रमोशन दिया जाएगा. उन्होंने बताया कि इससे पहले राजस्व मामलों में लापरवाही पर तहसीलदार और पटवारी के खिलाफ भी कार्रवाई की गई थी.
मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान की शुरुआत
छिंदवाड़ा में मुख्यमंत्री ने जनविश्वास अभियान का शुभारंभ किया. इस दौरान जिला स्तरीय समाधान ऑनलाइन कार्यक्रम में लोगों की समस्याएं सुनी गईं और अधिकारियों को जल्द समाधान के निर्देश दिए गए. मुख्यमंत्री ने कहा कि इस अभियान के तहत हर शुक्रवार अधिकारी जनता के बीच पहुंचकर योजनाओं और लंबित मामलों की स्थिति की समीक्षा करेंगे.
पुलिस विभाग के प्रमोशन पर बड़ा फैसला
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सरकारी कर्मचारियों के लिए भी महत्वपूर्ण घोषणा की. उन्होंने पुलिस विभाग में लंबे समय से लंबित प्रमोशन की प्रक्रिया को अगले दो महीनों में पूरा करने के निर्देश दिए. सीएम ने कहा कि सरकार कर्मचारियों को उनका अधिकार दिलाने के लिए लगातार काम कर रही है.
गरीब, किसान और युवाओं के लिए सरकार की योजनाएं
मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार गरीबों, किसानों, युवाओं और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए लगातार योजनाएं चला रही है. उन्होंने कहा कि जनविश्वास अभियान का उद्देश्य सरकार और जनता के बीच सीधा संवाद बढ़ाना है, ताकि लोगों की समस्याओं का समाधान तेजी से हो सके.
यह भी पढ़ें : MP News: दिल्ली में PM मोदी से मिले वीडी शर्मा, कैबिनेट और संगठन में बड़ी भूमिका की अटकलें तेज
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
