MP News: दिल्ली में PM मोदी से मिले वीडी शर्मा, कैबिनेट और संगठन में बड़ी भूमिका की अटकलें तेज
MP News: खजुराहो से भाजपा सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने पन्ना के श्री जुगल किशोर जी सरकार का थाल प्रसाद और अंग वस्त्र भेंट किया. मुलाकात के बाद राजनीतिक गलियारों में उन्हें केंद्र सरकार, या संगठन में बड़ी जिम्मेदारी मिलने की चर्चाएं तेज हो गई हैं.

कैबिनेट विस्तार को लेकर बढ़ीं चर्चाएं
केंद्र सरकार के संभावित कैबिनेट विस्तार की चर्चाओं के बीच वीडी शर्मा का नाम प्रमुखता से सामने आ रहा है. प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद यह अटकलें और तेज हो गई हैं कि उन्हें मोदी सरकार में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है. हालांकि, इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है.
प्रदेश अध्यक्ष रहते बनाया रिकॉर्ड
वीडी शर्मा ने लंबे समय तक मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में काम किया. उनके नेतृत्व में पार्टी ने 2023 के विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत हासिल की. इसके बाद लोकसभा चुनाव में भाजपा ने मध्य प्रदेश की सभी 29 सीटों पर जीत दर्ज कर पहली बार शत-प्रतिशत सफलता का रिकॉर्ड बनाया.
PM मोदी कर चुके हैं तारीफ
लोकसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी वीडी शर्मा के नेतृत्व की खुलकर सराहना की थी. उन्होंने कहा था कि उनके नेतृत्व में भाजपा ने मध्य प्रदेश में नया इतिहास रचा है. इसके बाद से ही उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी मिलने की चर्चाएं लगातार होती रही हैं.
संगठन में भी मिल सकती है नई जिम्मेदारी
कुछ समय पहले वीडी शर्मा ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की थी. इसके बाद से यह माना जा रहा है कि उन्हें केंद्र सरकार के साथ, या भाजपा संगठन में भी अहम जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है. फिलहाल, पार्टी की ओर से किसी भी नई भूमिका को लेकर आधिकारिक घोषणा का इंतजार है.
यह भी पढ़ें : MP News: मऊगंज का बहुती जलप्रपात फिर हुआ जीवंत, बारिश के बाद दिखा मनमोहक नजारा
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
