MP News: धार दौरे पर सीएम मोहन यादव, भोजशाला में करेंगे पूजा-अर्चना, जल संरक्षण का देंगे संदेश

MP News: धार दौरे पर सीएम मोहन यादव, भोजशाला में करेंगे पूजा-अर्चना, जल संरक्षण का देंगे संदेश

MP News: धार दौरे पर सीएम मोहन यादव, भोजशाला में करेंगे पूजा-अर्चना, जल संरक्षण का देंगे संदेश

MP News: सीएम मोहन यादव आज धार जिले के दौरे पर रहेंगे। अपने प्रवास के दौरान वे ऐतिहासिक भोजशाला पहुंचकर मां वाग्देवी के दर्शन-पूजन करेंगे। इसके अलावा मोतीबाग चौक में आयोजित आमसभा को संबोधित करेंगे और देवी सागर तालाब पर श्रमदान कर जल संरक्षण का संदेश देंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।

सीएम के दौरे का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

• सुबह 11:35 बजे से 12:30 बजे तक: भोपाल स्टेट हैंगर से रवाना होकर धार के डीआरपी लाइन हेलीपैड पहुंचेंगे।
• दोपहर 12:45 बजे से 01:15 बजे तक: भोजशाला पहुंचकर मां वाग्देवी के दर्शन और पूजन करेंगे। यहां स्थानीय कार्यक्रम में भाजपा नेता और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहेंगे।
• दोपहर 01:20 बजे से 02:25 बजे तक: मोतीबाग चौक पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया जाएगा, साथ ही हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ वितरित किया जाएगा।
• दोपहर 02:30 बजे से 02:50 बजे तक: देवी सागर तालाब पहुंचकर ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ और ‘गंगा दशहरा’ कार्यक्रम के तहत श्रमदान करेंगे और जल संरक्षण का संदेश देंगे।
• दोपहर 03:00 बजे: डीआरपी लाइन हेलीपैड से हेलीकॉप्टर द्वारा इंदौर के लिए रवाना होंगे।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए धार शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है और कुछ क्षेत्रों को ‘नो-व्हीकल जोन’ घोषित किया गया है। भारी और मध्यम वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। पुलिस प्रशासन ने लोगों से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने और निर्धारित यातायात व्यवस्था का पालन करने की अपील की है।

यह भी पढ़ें : MP News: मऊगंज के जंगलों में तेंदूपत्ता माफियाओं का आतंक, वन विभाग की भूमिका पर उठे गंभीर सवाल

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें