Rewa News: रीवा में छात्रों का हंगामा: एजी कॉलेज के सामने वाहनों पर पत्थरबाजी, कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त
Rewa News: रीवा के एजी कॉलेज के सामने उस समय अफरा-तफरी मच गई जब छात्रों के एक समूह ने अचानक सड़क पर गुजर रहे वाहनों पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। घटना से इलाके में दहशत का माहौल बन गया और राहगीर अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए।

कई वाहनों में की तोड़फोड़
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवकों ने बिना किसी विवाद के दोपहिया और चारपहिया वाहनों को निशाना बनाया। इस दौरान कई गाड़ियों के शीशे टूट गए और वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा। घटना के बाद कुछ देर तक यातायात भी प्रभावित रहा।
पुलिस ने शुरू की जांच
मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। शुरुआती जांच में कुछ छात्रों की पहचान होने की बात सामने आई है और करीब आधा दर्जन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
सख्त कार्रवाई की मांग
घटना के बाद स्थानीय नागरिकों और दुकानदारों में नाराजगी देखने को मिली। लोगों ने शहर में बढ़ रही ऐसी घटनाओं पर चिंता जताते हुए पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है, ताकि शहर में कानून व्यवस्था बनी रहे।
यह भी पढ़ें : MP News: धार दौरे पर सीएम मोहन यादव, भोजशाला में करेंगे पूजा-अर्चना, जल संरक्षण का देंगे संदेश
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
