MP News: भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में सीएम यूथ कॉन्क्लेव, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने युवाओं के लिए की कई बड़ी घोषणाएं
MP News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में भव्य सीएम यूथ कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया, इस राज्यस्तरीय कार्यक्रम में प्रदेशभर से लगभग 20 हजार छात्र-छात्राएं शामिल हुए, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने युवाओं का स्वागत किया, कार्यक्रम के दौरान प्रसिद्ध बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल ने अपनी शानदार प्रस्तुति से छात्रों का उत्साह बढ़ाया.

साल में दो बार होगी MPPSC की परीक्षा
युवाओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक बड़ी सौगात की घोषणा की, उन्होंने कहा कि अगले साल प्रदेश में ‘युवा वर्ष’ मनाया जाएगा और इसी उपलक्ष्य में अब साल में दो बार MPPSC की परीक्षा आयोजित की जाएगी, इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश में 12 नए मेडिकल कॉलेज और 12 नई स्किल यूनिवर्सिटी खोलने का भी ऐलान किया, जिससे शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र को नया विस्तार मिलेगा.
ढाई साल में 85 हजार युवाओं को मिली नौकरियां
मुख्यमंत्री ने राज्य की प्रगति का ब्योरा देते हुए कहा कि मध्य प्रदेश अब केवल कृषि आधारित राज्य नहीं रहा, बल्कि उद्योग, मेडिकल और इंजीनियरिंग का प्रमुख केंद्र बन चुका है, उन्होंने बताया कि पिछले ढाई सालों में तेजी से हुए विकास के कारण विभिन्न क्षेत्रों में 85 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी और गैर-सरकारी नौकरियां प्रदान की गई हैं.
छात्रों और शोधार्थियों के लिए बड़े फैसले
कॉन्क्लेव के दौरान युवाओं के भविष्य को संवारने के लिए कई अहम फैसले लिए गए, हर जिले के सरकारी स्कूलों में प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मुफ्त कोचिंग की व्यवस्था की जाएगी, शोधार्थियों को मिलने वाली रिसर्च राशि को 16 हजार से बढ़ाकर 25 हजार रुपये प्रति माह कर दिया गया है, साथ ही एडवांस कंप्यूटिंग लैब, स्टार्टअप्स के लिए 5 करोड़ रुपये का फंड और 1 लाख युवाओं के कौशल विकास की योजना बनाई गई है.
इंफ्रास्ट्रक्चर और निवेश को बढ़ावा
रोजगार और सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हर संभाग में वर्किंग वूमेन हॉस्टल तैयार किए जाएंगे और युवाओं के प्लेसमेंट के लिए एक विशेष एजेंसी काम करेगी, राज्य में औद्योगिक निवेश को नई गति देने के लिए जनवरी 2027 में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया जाएगा, मुख्यमंत्री ने दोहराया कि राज्य सरकार हर युवा को स्वावलंबी और सशक्त बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.
यह भी पढ़ें : MP News: मध्य प्रदेश में हवाई यात्रियों को बड़ा झटका, इंदौर और जबलपुर के बीच बंद होगी सीधी विमान सेवा
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










