MP News: “कॉकरोच जनता पार्टी से सहयोग मांग रही कांग्रेस”, UCC और गाय को लेकर भी दिया बड़ा बयान
MP News: मध्य प्रदेश के इंदौर में बीजेपी विधायक और प्रदेश प्रवक्ता उषा ठाकुर ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कथित “कॉकरोच जनता पार्टी” के मुद्दे पर राहुल गांधी के बयान को लेकर कांग्रेस की स्थिति पर सवाल उठाए। इसके साथ ही उन्होंने समान नागरिक संहिता (UCC), धार भोजशाला और गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी।

कांग्रेस को छोटे दलों का सहारा
उषा ठाकुर ने कहा कि यह देश का दुर्भाग्य है कि जिस राष्ट्रीय राजनीतिक दल ने वर्षों तक देश का नेतृत्व किया, आज वह इतनी कमजोर स्थिति में पहुंच गया है कि “कॉकरोच जनता पार्टी” जैसे नए दलों से सहयोग मांग रहा है।
उन्होंने राहुल गांधी के उस बयान पर भी तंज कसा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक साल में सत्ता से हटाने की बात कही गई थी। ठाकुर ने कहा, “मुंगेरीलाल के हसीन सपने देखने से किसी को रोका नहीं जा सकता, लेकिन उनके किसी षड्यंत्र में कोई शामिल नहीं होगा।”
UCC को बताया देश की आवश्यकता
समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर उषा ठाकुर ने कहा कि अच्छे कामों का विरोध होना स्वाभाविक है, लेकिन देश में UCC लागू होना बेहद जरूरी है, उन्होंने कहा कि समान नागरिक संहिता देश की एक अनिवार्य आवश्यकता है और इसे जल्द लागू किया जाना चाहिए।
धार भोजशाला विवाद पर भी बोलीं
धार स्थित भोजशाला मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए उषा ठाकुर ने कहा कि हाई कोर्ट ने भोजशाला को मंदिर माना है और पूजा के अधिकार भी दिए हैं, उन्होंने कहा कि मुस्लिम पक्ष यदि सुप्रीम कोर्ट जाता है तो बीजेपी और हिंदू पक्ष ने पहले ही केविएट दायर कर रखी है, इसलिए उनका पक्ष भी सुना जाएगा। ठाकुर ने यह भी कहा कि देश के अन्य धार्मिक स्थलों को लेकर जो भी प्रयास होंगे, वे संवैधानिक दायरे में किए जाएंगे।
“गाय सबकी मां है”
पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी द्वारा गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग पर उषा ठाकुर ने स्वागत किया, उन्होंने कहा, “देर आए दुरुस्त आए। गाय को बचाने की बात उन्होंने कही, इसके लिए मैं उनका धन्यवाद करती हूं।”
उषा ठाकुर ने आगे कहा कि गाय कभी यह भेदभाव नहीं करती कि किस धर्म के बच्चे को दूध पिलाना है। उनके अनुसार, गाय सबकी मां है और यदि पूरे देश में उसे राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग उठ रही है तो यह अच्छी बात है।
यह भी पढ़ें : Sidhi News: सीधी में दर्दनाक सड़क हादसा: खेत जा रहा ट्रैक्टर पलटा, चालक की मौत
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

