MP News: राजस्थान में NDPS कार्रवाई पर विवाद, मध्य प्रदेश के दो थाना प्रभारी समेत 100 पर केस दर्ज
MP News: राजस्थान के झालावाड़ जिले में NDPS (नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंसेस) मामले में बड़ी कार्रवाई सामने आई है। डग थाना क्षेत्र के घाटाखेड़ी गांव में जनवरी 2026 में हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर अब गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। इसी मामले में मध्य प्रदेश के दो थाना प्रभारियों समेत करीब 100 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुई FIR
चौमहला कोर्ट के 13 जून के आदेश के बाद 15 जून को डग थाने में एफआईआर दर्ज की गई। इसमें आगर कोतवाली थाना प्रभारी शशि उपाध्याय, बड़ौद थाना प्रभारी रूप सिंह, एसआई राखी गुर्जर, एएसआई अजय जाट सहित कई पुलिसकर्मी और अन्य अज्ञात लोगों के नाम शामिल हैं।
21 जनवरी की कार्रवाई से जुड़ा मामला
यह पूरा मामला 21 जनवरी 2026 की उस कार्रवाई से जुड़ा है, जब आगर पुलिस ने फैजान नाम के युवक को 330 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ में उसने घाटाखेड़ी गांव के कुछ लोगों के नाम बताए थे, जिसके बाद पुलिस ने बड़ी दबिश देने का दावा किया था, 28 जनवरी को 80 से अधिक पुलिसकर्मियों के साथ गांव में छापेमारी कर मादक पदार्थ और बनाने की सामग्री बरामद करने का दावा किया गया था। इस दौरान दो लोगों की गिरफ्तारी भी की गई थी।
कार्रवाई पर उठे गंभीर सवाल
जांच के दौरान कई गंभीर सवाल सामने आए। आरोप है कि:
• राजस्थान पुलिस को इस कार्रवाई की जानकारी नहीं दी गई
• ई-साक्ष्य ऐप से रिकॉर्डिंग का दावा गलत पाया गया
• वीडियो रिकॉर्डिंग और सीसीटीवी फुटेज में कई विरोधाभास मिले
• पुलिस की मौजूदगी और कार्रवाई का समय मेल नहीं खाता
रिपोर्ट के अनुसार, पूरी कार्रवाई बहुत कम समय में दिखाई गई, जिससे NDPS प्रक्रिया पर सवाल उठे हैं।
परिजनों ने लगाए फर्जी कार्रवाई के आरोप
गिरफ्तार आरोपियों के परिजनों ने शुरुआत से ही इस कार्रवाई को फर्जी बताया। उनका आरोप है कि पुलिस ने बिना स्थानीय पुलिस को सूचना दिए घर में घुसकर कार्रवाई की और झूठे मामले में फंसाया गया, शिकायत के बाद चौमहला कोर्ट ने मामले की जांच के आदेश दिए थे। जांच रिपोर्ट में कई दस्तावेज और रिकॉर्ड गायब पाए गए, जिसके बाद कोर्ट ने एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया।
आगे और बढ़ सकती है जांच
अब इस मामले में पुलिस जांच जारी है। अधिकारियों के अनुसार जांच के दौरान और लोगों के नाम सामने आ सकते हैं तथा धाराएं भी बढ़ाई जा सकती हैं। पूरी रिपोर्ट कोर्ट में पेश की जाएगी, आगर-मालवा पुलिस का कहना है कि NDPS मामले में पहले ही चालान कोर्ट में पेश किया जा चुका है और मामला न्यायालय में विचाराधीन है। वहीं, अब राजस्थान पुलिस द्वारा दर्ज FIR की जांच में सहयोग किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें : Sidhi News: भंवरसेन घाट हादसे में 4 की मौत, 24 घंटे बाद रेस्क्यू अभियान हुआ पूरा
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |


