MP News: भोपाल-इंदौर से शुरू होगी डिजिटल राशन व्यवस्था, डिजिटल रुपये से मिलेगा PDS का लाभ

MP News: भोपाल-इंदौर से शुरू होगी डिजिटल राशन व्यवस्था, डिजिटल रुपये से मिलेगा PDS का लाभ

MP News: भोपाल-इंदौर से शुरू होगी डिजिटल राशन व्यवस्था, डिजिटल रुपये से मिलेगा PDS का लाभ

MP News: मध्य प्रदेश में राशन वितरण प्रणाली को पूरी तरह डिजिटल बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है. प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत अब पात्र हितग्राहियों को डिजिटल टोकन के माध्यम से राशन देने की तैयारी है. इस नई व्यवस्था की शुरुआत पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर भोपाल और इंदौर से की जाएगी.

MP में PDS प्रणाली होगी हाईटेक, लाभार्थियों को डिजिटल टोकन से मिलेगा राशन;  भोपाल-इंदौर से शुरू होगी नई व्यवस्था - mp pds goes digital ration via cbdc  in bhopal indore ...

डिजिटल रुपये से मिलेगा राशन

खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के अनुसार भारत सरकार ने इस परियोजना के लिए मध्य प्रदेश के भोपाल और इंदौर का चयन किया है. इस व्यवस्था में भारतीय रिजर्व बैंक की केंद्रीय बैंक डिजिटल मुद्रा यानी डिजिटल रुपये का उपयोग किया जाएगा. लक्ष्य है कि दिसंबर 2026 तक दोनों शहरों की सभी उचित मूल्य दुकानों पर यह सुविधा शुरू हो जाए.

QR कोड स्कैन कर मिलेगा अनाज

नई व्यवस्था लागू होने के बाद पात्र लाभार्थियों के डिजिटल वॉलेट में हर महीने उनकी पात्रता के अनुसार डिजिटल टोकन भेजे जाएंगे. राशन लेने के लिए हितग्राही को मोबाइल ऐप से उचित मूल्य दुकान पर लगे QR कोड को स्कैन करना होगा. इसके बाद डिजिटल टोकन के जरिए गेहूं, चावल और अन्य खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाएगा.

ई-केवाईसी और सत्यापन होगा जरूरी

योजना शुरू करने से पहले हितग्राहियों के आधार कार्ड और राशन कार्ड का मिलान किया जाएगा. मोबाइल नंबर सत्यापन और ई-केवाईसी प्रक्रिया भी पूरी करनी होगी. इसके बाद लाभार्थियों को पंजाब नेशनल बैंक के डिजिटल रुपया मोबाइल ऐप से जोड़ा जाएगा और दुकानदारों को नई प्रणाली के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा.

पारदर्शिता बढ़ाने की तैयारी

सरकार का कहना है कि डिजिटल राशन व्यवस्था से वितरण प्रणाली में पारदर्शिता बढ़ेगी और फर्जीवाड़े पर रोक लगाने में मदद मिलेगी. इस परियोजना में खाद्य विभाग, PNB, NIC और अन्य तकनीकी एजेंसियां मिलकर काम कर रही हैं. अगर भोपाल और इंदौर में यह मॉडल सफल रहा तो इसे पूरे प्रदेश में लागू किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें : MP News: कांग्रेस जीत के बाद जीतू पटवारी का बयान, बोले जनता ने धनबल और दबाव की राजनीति को हराया

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें