MP News: गन्ने का दाम 600 रुपए प्रति क्विंटल करने की मांग, भोपाल में किसानों का प्रदर्शन

MP News: गन्ने का दाम 600 रुपए प्रति क्विंटल करने की मांग, भोपाल में किसानों का प्रदर्शन

MP News: गन्ने का दाम 600 रुपए प्रति क्विंटल करने की मांग, भोपाल में किसानों का प्रदर्शन

MP News: मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले से करीब 200 किसान सोमवार को गन्ने का मूल्य बढ़ाने की मांग लेकर राजधानी भोपाल पहुंचे. किसान मौजूदा दर 400 रुपए प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 600 रुपए करने की मांग कर रहे हैं. मुख्यमंत्री निवास की ओर बढ़ रहे किसानों को पुलिस ने रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के पास रोक दिया. इसके बाद किसानों ने बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय के सामने प्रदर्शन शुरू कर दिया. किसानों का कहना है कि सरकार 450 रुपए प्रति क्विंटल देने की बात कर रही है, लेकिन खेती की बढ़ती लागत को देखते हुए यह रकम पर्याप्त नहीं है.

भोपाल में गन्ना किसानों का प्रदर्शन, भाव 600 रुपये प्रति क्विंटल करने की  मांग… - MP Breaking News

600 रुपए भाव के साथ बोनस की मांग

किसानों ने गन्ने का मूल्य 600 रुपए प्रति क्विंटल तय करने के साथ 50 रुपए बोनस देने की मांग भी रखी है. किसान गणेश पटेल के मुताबिक, एक एकड़ में गन्ने की फसल लगाने के लिए बीज पर 15 से 20 हजार रुपए खर्च करने पड़ते हैं. मजदूरी के लिए 7 से 8 हजार रुपए और ट्रैक्टर किराए पर 12 से 13 हजार रुपए तक खर्च होते हैं. इसके अलावा डीजल, बिजली और खाद का खर्च भी किसानों को उठाना पड़ता है.

खाद और खेती की लागत बढ़ने से नाराजगी

किसानों का आरोप है कि खेती में इस्तेमाल होने वाली खाद की कीमतें भी काफी बढ़ गई हैं. गणेश पटेल ने बताया कि 1,200 रुपए में मिलने वाला खाद का कट्टा 2,500 रुपए तक में बेचा जा रहा है. उनका कहना है कि लागत लगातार बढ़ रही है, लेकिन सरकार किसानों की परेशानी पर ध्यान नहीं दे रही. किसान प्रज्ञान शर्मा ने भी सरकार की 450 रुपए प्रति क्विंटल की पेशकश पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि जब किसान 600 रुपए की मांग कर रहे हैं, तो उनके हक के 150 रुपए क्यों कम किए जा रहे हैं.

MP News: भोपाल में गन्ना किसानों का प्रदर्शन, ₹600 क्विंटल भाव की मांग,  पुलिस ने किसानों का CM हाउस कूच रोका | Sugarcane farmers protest in Bhopal,  demanding a price of ₹600

सात दिन के आंदोलन के बाद भोपाल पहुंचे किसान

किसान गणेश पटेल के अनुसार, नरसिंहपुर में किसान अपनी मांगों को लेकर लगातार सात दिन तक प्रदर्शन कर चुके हैं. इस दौरान एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा गया, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई. इसके बाद किसानों ने भोपाल पहुंचकर अपनी आवाज उठाने का निर्णय लिया. राष्ट्रवादी किसान आर्मी के किसान नीरज शर्मा ने कहा कि देश का पेट भरने वाला अन्नदाता आज सड़कों पर प्रदर्शन करने को मजबूर है. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसानों की बात नहीं सुनी गई, तो सड़कों पर बड़ी संख्या में किसान नजर आएंगे. इस दौरान उन्होंने मूंग आंदोलन का भी उल्लेख किया.

कृषि संचालक से बातचीत में नहीं निकला रास्ता

किसान नेता राकेश धाकड़ के मुताबिक, कृषि संचालक उमाशंकर भार्गव ने पांच किसानों के प्रतिनिधिमंडल को बातचीत के लिए बुलाया था. प्रतिनिधियों ने 600 रुपए प्रति क्विंटल गन्ना मूल्य और 50 रुपए बोनस की मांग रखी, लेकिन इस पर सहमति नहीं बन सकी. किसान राम पटेल ने बताया कि अधिकारियों का कहना है कि 600 रुपए प्रति क्विंटल का भाव तय करना उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं आता. वहीं, किसान नेता बसंत पटेल के मुताबिक, गन्ना आयुक्त ने मंत्री और वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा करने के बाद आधे घंटे में निर्णय बताने की बात कही थी.

जनप्रतिनिधियों पर अनदेखी का आरोप

प्रदर्शन कर रहे किसान शिव प्रसाद कौरव ने जनप्रतिनिधियों पर किसानों की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया. उनका कहना है कि नेता चुनाव के दौरान घर-घर पहुंचते हैं, लेकिन जीतने के बाद किसानों की बात नहीं सुनते. उन्होंने विधायक उदय प्रताप और सांसद कैलाश पटेल पर भी अनदेखी का आरोप लगाया. दूसरी ओर, एसीपी उमराव सिंह ने बताया कि मौके पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है. एसडीएम निधि चौकसे और तहसीलदार भी मौजूद हैं तथा किसानों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए बैरिकेडिंग की गई है. प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों के ठहरने के लिए टेंट, पेयजल और शौचालय की व्यवस्था की है. एसीपी के मुताबिक, भोजन का इंतजाम किसान स्वयं कर रहे हैं. किसानों ने प्रशासन को भरोसा दिलाया है कि वे किसी तरह की अव्यवस्था नहीं करेंगे और कानून अपने हाथ में नहीं लेंगे.

यह भी पढ़ें : MP News: भोपाल में शुरू हुई अत्याधुनिक ल्यूमिनेसेंस डेटिंग प्रयोगशाला, प्राचीन सभ्यताओं और मानव विकास पर होगा शोध

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

1 thought on “MP News: गन्ने का दाम 600 रुपए प्रति क्विंटल करने की मांग, भोपाल में किसानों का प्रदर्शन”

Leave a Comment

और पढ़ें