MP News: सागर में 800 फीट ऊंचे बीएसएनएल टावर पर पति-पत्नी और बच्ची चढ़े, पुलिस-एनडीआरएफ मौके पर तैनात 

MP News: सागर में 800 फीट ऊंचे बीएसएनएल टावर पर पति-पत्नी और बच्ची चढ़े, पुलिस-एनडीआरएफ मौके पर तैनात 

MP News: सागर में 800 फीट ऊंचे बीएसएनएल टावर पर पति-पत्नी और बच्ची चढ़े, पुलिस-एनडीआरएफ मौके पर तैनात 

MP News: सागर के कैंट थाना क्षेत्र स्थित पीली कोठी के पीछे टेकरी पर लगे बीएसएनएल टावर पर गुरुवार को एक परिवार के चढ़ जाने से हड़कंप मच गया। पति, पत्नी और उनकी ढाई साल की बेटी करीब 800 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ गए।

ढाई साल की बेटी और पत्नी के साथ टावर पर चढ़ा व्यक्ति। - Dainik Bhaskar

चार घंटे से अधिक समय से जारी तनाव

जानकारी के अनुसार, बलराम अहिरवार अपनी पत्नी कृष्णादेवी अहिरवार और छोटी बेटी के साथ टावर पर चढ़े हुए हैं। घटना को चार घंटे से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन परिवार नीचे उतरने को तैयार नहीं है।

समझाइश नाकाम

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिवार को नीचे उतरने के लिए लगातार समझाइश दी गई, लेकिन वे अपनी मांगों पर अड़े रहे। बताया जा रहा है कि वे पुलिस कार्रवाई से नाराज हैं।

झूठे केस का आरोप

परिवार का आरोप है कि मोतीनगर पुलिस ने उनके खिलाफ झूठा मामला दर्ज किया है और उन्हें हिरासत में मारपीट का सामना करना पड़ा। इसी नाराजगी के चलते उन्होंने यह कदम उठाया।

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने एनडीआरएफ टीम को मौके पर बुलाया है। सुरक्षा कारणों के चलते इलाके में भीड़ नियंत्रित की जा रही है और परिवार को सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश जारी है।

यह भी पढ़ें : MP News: मध्यप्रदेश में राज्य व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन, सीएम मोहन होंगे अध्यक्ष

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें