National News: सोशल मीडिया पर वायरल ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का X अकाउंट बैन, संस्थापक ने जताई नाराजगी
National News: सोशल मीडिया पर चर्चा में आई ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ने कुछ ही दिनों में जबरदस्त लोकप्रियता हासिल कर ली थी। इंस्टाग्राम पर लाखों फॉलोअर्स जुड़ने के बाद यह प्लेटफॉर्म राजनीतिक चर्चा का केंद्र बन गया था।

कैसे हुई शुरुआत?
बताया जा रहा है कि सुप्रीम कोर्ट में एक मामले की सुनवाई के दौरान टिप्पणी के बाद देश के बेरोजगार युवाओं को लेकर बहस शुरू हुई। इसी बहस के बीच महाराष्ट्र के अभिजीत दीपके ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ नाम से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की शुरुआत की।
X अकाउंट पर लगा बैन
गुरुवार को संस्थापक अभिजीत दीपके ने जानकारी दी कि उनके संगठन का X (पूर्व ट्विटर) अकाउंट भारत में बैन कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि प्लेटफॉर्म पर लगभग 4 लाख फॉलोअर्स थे, लेकिन अब अकाउंट दिखाई नहीं दे रहा है।
इंस्टाग्राम पर जबरदस्त ग्रोथ जारी
हालांकि X अकाउंट बैन होने के बावजूद इंस्टाग्राम पेज अभी सक्रिय है और तेजी से बढ़ रहा है। कुछ ही दिनों में पेज ने लाखों फॉलोअर्स जुटाकर सोशल मीडिया पर बड़ा ट्रेंड बना दिया, अभिजीत दीपके ने वीडियो जारी कर आरोप लगाया कि पहले इंस्टाग्राम को रोकने की कोशिश हुई और असफल होने पर X अकाउंट बैन कर दिया गया। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे इस कार्रवाई के खिलाफ आवाज उठाएं।
यह भी पढ़ें : MP News: सागर में 800 फीट ऊंचे बीएसएनएल टावर पर पति-पत्नी और बच्ची चढ़े, पुलिस-एनडीआरएफ मौके पर तैनात
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
