MP News: मध्य प्रदेश SI और सूबेदार भर्ती का अंतिम परिणाम जारी, 436 अभ्यर्थियों का चयन
MP News: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ESB) ने सब इंस्पेक्टर और सूबेदार भर्ती परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है. भर्ती प्रक्रिया में कुल 500 पद निर्धारित थे, लेकिन न्यायालय के निर्देशों के अनुसार फिलहाल 436 पदों पर ही चयन सूची जारी की गई है.

संजय परमार ने किया टॉप
कर्मचारी चयन मंडल के अनुसार, ओबीसी वर्ग के संजय परमार ने 595.98 अंक हासिल कर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है. टॉप-10 अभ्यर्थियों की सूची में पांच उम्मीदवार ओबीसी वर्ग, तीन ईडब्ल्यूएस और दो अनारक्षित वर्ग से हैं.
ऐसे पूरी हुई चयन प्रक्रिया
लिखित परीक्षा के परिणाम के आधार पर 5,113 अभ्यर्थी अगले चरण के लिए पात्र घोषित किए गए थे. इनमें से रिक्त पदों के तीन गुना यानी 1,692 अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और साक्षात्कार के लिए बुलाया गया. अंतिम मेरिट लिखित परीक्षा, पीईटी और इंटरव्यू में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की गई.
कटऑफ भी हुआ जारी
ESB ने पदवार कटऑफ भी जारी किया है.
• सूबेदार : 571.16 अंक.
• एसएएफ सब इंस्पेक्टर : 497.27 अंक.
• जिला पुलिस बल सब इंस्पेक्टर : 505.206 अंक.
अब होगी अगली प्रक्रिया
चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन, मेडिकल परीक्षण और नियुक्ति की आगे की प्रक्रिया पुलिस विभाग द्वारा पूरी की जाएगी. उम्मीदवार अपना परिणाम ESB की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं. मंडल ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि किसी प्रकार की तकनीकी त्रुटि सामने आती है तो आवश्यक संशोधन करने का अधिकार उसके पास सुरक्षित रहेगा.
यह भी पढ़ें : MP News: मध्य प्रदेश में ई-अटेंडेंस पर सरकार का सख्त रुख, शिक्षक संगठनों ने वेतन कटौती के प्रावधान पर उठाए सवाल
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
