MP News: जबलपुर NCC कैंप में बड़ा हादसा, 50 से ज्यादा कैडेट्स बीमार, 7 ICU में भर्ती

MP News: जबलपुर NCC कैंप में बड़ा हादसा, 50 से ज्यादा कैडेट्स बीमार, 7 ICU में भर्ती

MP News: जबलपुर NCC कैंप में बड़ा हादसा, 50 से ज्यादा कैडेट्स बीमार, 7 ICU में भर्ती

MP News: जबलपुर में चल रहे एनसीसी प्रशिक्षण शिविर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब 50 से ज्यादा कैडेट्स अचानक बीमार पड़ गए। इनमें 20 छात्राएं और एक छात्र की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि 7 बच्चों को ICU में भर्ती कराया गया है। घटना डुमना रोड स्थित ट्रिपल आईटीडीएम परिसर की है, जहां संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा था।

भीषण गर्मी के बीच चल रही थी ट्रेनिंग

जानकारी के मुताबिक शिविर में जबलपुर समेत कई जिलों के करीब 450 कैडेट्स शामिल हुए हैं। आरोप है कि 43 डिग्री तापमान और तेज लू के बावजूद बच्चों से लगातार धूप में प्रशिक्षण कराया जा रहा था। कई कैडेट्स गर्मी और डिहाइड्रेशन की वजह से कमजोर पड़ गए।

खाने के बाद बिगड़ी तबीयत

बताया जा रहा है कि गुरुवार रात भोजन करने के बाद कई बच्चों को अचानक चक्कर, उल्टी-दस्त और कमजोरी की शिकायत शुरू हो गई। कुछ कैडेट्स ने खाने में दी गई पनीर की सब्जी पर सवाल उठाए हैं, जिसके बाद फूड पॉइजनिंग की आशंका भी जताई जा रही है।

7 कैडेट्स ICU में भर्ती

स्थिति बिगड़ने पर बच्चों को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों की निगरानी में सभी का इलाज जारी है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि अधिकांश बच्चों की हालत अब स्थिर है, लेकिन कुछ कैडेट्स को एहतियातन ICU में रखा गया है।

जांच के आदेश

घटना की गंभीरता को देखते हुए संभाग कमिश्नर ने उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं। प्रशासन, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीमें अस्पताल पहुंचीं और बच्चों से पूछताछ की। हालांकि कई कैडेट्स डरे-सहमे नजर आए और खुलकर कुछ भी बोलने से बचते दिखे, सीएसपी सोनू कुर्मी ने बताया कि सभी कैडेट्स के परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस फूड पॉइजनिंग, लू और लापरवाही समेत सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें : Sidhi News: संजय टाइगर रिजर्व में दिखा दुर्लभ नजारा, जल स्रोत के पास घंटों नजर आई बाघिन T-17

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें