MP News: मध्य प्रदेश के पेंशनर्स के लिए बड़ी सुविधा शुरू, जानें जीवन प्रमाण पत्र बनवाने का तरीका
MP News: मध्य प्रदेश के लाखों सरकारी पेंशनर्स के लिए राहत भरी खबर है. राज्य सरकार ने जीवन प्रमाण पत्र यानी Digital Life Certificate बनवाने की प्रक्रिया को आसान बनाने की दिशा में नई सुविधा शुरू की है. अब सेवानिवृत्त कर्मचारियों को हर साल जीवन प्रमाण पत्र बनवाने या अपडेट कराने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे. नई व्यवस्था के तहत घर बैठे ही यह प्रक्रिया पूरी कराई जा सकेगी.

IPPB और EPFO ने शुरू की सुविधा
इस सुविधा के तहत इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक यानी IPPB ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन EPFO के साथ मिलकर घर पर डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बनवाने की व्यवस्था शुरू की है. सरकारी रिपोर्ट्स के अनुसार, मध्य प्रदेश के करीब 10.50 लाख से 11.50 लाख पेंशनर्स को इस सुविधा का सीधा लाभ मिलने की संभावना है.
एक कॉल पर घर पहुंचेगा डाकिया
जीवन प्रमाण पत्र बनवाने या अपडेट कराने के लिए पेंशनर्स को सिर्फ एक कॉल या मैसेज के जरिए अनुरोध करना होगा. इसके लिए टोल फ्री नंबर 155299 जारी किया गया है. इसके अलावा Postinfo ऐप के माध्यम से भी रिक्वेस्ट भेजी जा सकती है. अनुरोध मिलने के बाद डाकिया पेंशनर्स के घर पहुंचेगा और बायोमेट्रिक डिवाइस की मदद से अंगूठे का निशान या चेहरे का स्कैन करके डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र की प्रक्रिया पूरी करेगा.

जीवन प्रमाण पत्र बनवाने के लिए देने होंगे 70 रुपये
इस सुविधा का लाभ लेने के लिए पेंशनर्स को निर्धारित शुल्क देना होगा. नया डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बनवाने के लिए 70 रुपये का चार्ज तय किया गया है. प्रक्रिया पूरी होने के बाद पेंशनर्स अपना जीवन प्रमाण पत्र मोबाइल के जरिए आधिकारिक पोर्टल jeevanpramaan.gov.in से डाउनलोड कर सकेंगे.
इन दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरत
डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बनवाने के लिए पेंशनर्स के पास कुछ जरूरी जानकारियां और दस्तावेज होने चाहिए. इनमें आधार नंबर, पेंशन पेमेंट ऑर्डर यानी PPO नंबर, बैंक खाते की जानकारी और आधार से लिंक मोबाइल नंबर शामिल हैं. इन जानकारियों के आधार पर बायोमेट्रिक सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी और पेंशनर्स घर बैठे अपना जीवन प्रमाण पत्र बनवा सकेंगे.
यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा मेडिकल कॉलेज के विकास के लिए 414.17 करोड़ रुपए मंजूर, मातृत्व एवं शिशु चिकित्सालय में बढ़ेंगे 100 अतिरिक्त बेड
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










