MP News: CM मोहन के सामने आखिर क्यों फूट-फूटकर रोई नेहा माली, मुख्यमंत्री ने दिए जांच के निर्देश
MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के नीमच दौरे के दौरान एक भावुक कर देने वाला मामला सामने आया. कुकड़ेश्वर निवासी नेहा माली अपनी फरियाद लेकर मुख्यमंत्री के काफिले के सामने पहुंच गईं. उन्होंने रोते हुए अपनी परेशानी बताई और न्याय की मांग की. नेहा का आरोप है कि पिता के निधन के बाद रिश्तेदारों ने उनकी पैतृक संपत्ति पर कब्जा कर लिया है और परिवार को परेशान करते हुए घर से बेदखल करने की कोशिश की जा रही है.

काफिला रोककर सुनी नेहा की फरियाद
दरअसल, मुख्यमंत्री मोहन यादव 17 नवंबर को मनासा दौरे पर थे. इसी दौरान नेहा माली अपनी शिकायत लेकर उनके काफिले के सामने पहुंच गईं. सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोक लिया. इसके बाद मुख्यमंत्री ने नेहा से मुलाकात की और उनकी पूरी समस्या सुनी. उन्होंने पीड़िता को ढांढस बंधाते हुए मामले में उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया.

एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता
नेहा की शिकायत सुनने के बाद मुख्यमंत्री ने एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की. साथ ही उनकी पैतृक संपत्ति में अधिकार दिलाने के लिए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया. मुख्यमंत्री ने नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा को मामले की जांच कर जल्द समाधान निकालने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, ताकि पीड़िता को न्याय मिल सके.
रिश्तेदारों पर लगाए गंभीर आरोप
नेहा माली का आरोप है कि रिश्तेदारों ने उन्हें घर से बाहर निकाल दिया है. इतना ही नहीं, उनके पिता की मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन पर भी कब्जा कर लिया गया है. घर से बेदखल होने के बाद उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. पीड़िता के मुताबिक, उन्हें भादवा माता मंदिर में रात गुजारनी पड़ रही है, पीड़िता ने बताया कि इस मामले में वह तीन बार कुकड़ेश्वर थाने में शिकायत दर्ज करा चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई. इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री के सामने अपनी बात रखी. अब मुख्यमंत्री ने मामले की जांच कराने और उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है. यह मामला सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी चर्चा में है.
यह भी पढ़ें : MP News: मध्य प्रदेश के पेंशनर्स के लिए बड़ी सुविधा शुरू, जानें जीवन प्रमाण पत्र बनवाने का तरीका
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










