MP News: पांढुर्णा में 230 फीट ऊंचे BSNL टावर पर तीसरे दिन भी बैठा शख्स, ड्रोन से हो रही निगरानी

MP News: पांढुर्णा में 230 फीट ऊंचे BSNL टावर पर तीसरे दिन भी बैठा शख्स, ड्रोन से हो रही निगरानी

MP News: पांढुर्णा में 230 फीट ऊंचे BSNL टावर पर तीसरे दिन भी बैठा शख्स, ड्रोन से हो रही निगरानी

MP News: मध्य प्रदेश के पांढुर्णा शहर के तीन शेर चौक स्थित करीब 230 फीट ऊंचे बीएसएनएल टावर पर चढ़ा व्यक्ति तीसरे दिन भी नीचे नहीं उतरा. बुधवार सुबह ड्रोन कैमरे से उसकी पहली स्पष्ट तस्वीर सामने आई, जिसमें वह टावर के सबसे ऊपरी हिस्से में बैठा दिखाई दिया. लगातार बारिश और ठंड के बीच वह गमछे से खुद को ढंककर बैठा रहा.

बचाव दल के प्रयास अब तक नाकाम

यह घटना सोमवार शाम शुरू हुई थी, जब व्यक्ति अचानक टावर पर चढ़ गया. सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और बचाव दल मौके पर पहुंच गए. थाना प्रभारी अमित दानी ने बताया कि दो बार प्रशिक्षित एक्सपर्ट को ऊपर भेजा गया, लेकिन व्यक्ति ने उनके करीब आते ही हमला करने की कोशिश की. सुरक्षा कारणों से दोनों को वापस बुलाना पड़ा.

ड्रोन से रखी जा रही लगातार निगरानी

बुधवार सुबह से पुलिस ड्रोन कैमरे के जरिए टावर पर बैठे व्यक्ति की गतिविधियों पर नजर रख रही है. ड्रोन से मिली तस्वीरों के आधार पर उसकी स्थिति का आकलन किया जा रहा है, ताकि सुरक्षित तरीके से उसे नीचे उतारने की रणनीति बनाई जा सके, पुलिस ने आम लोगों से टावर पर बैठे व्यक्ति की पहचान बताने की अपील की है. अधिकारियों का मानना है कि यदि उसके परिजन या परिचित सामने आते हैं तो उनकी मदद से उसे समझाकर सुरक्षित नीचे लाया जा सकता है.

कई भाषाओं में की गई अपील

एसडीओपी बृजेश भार्गव ने बताया कि व्यक्ति को नीचे आने के लिए हिंदी, मराठी और गोंडी भाषा में अनाउंसमेंट किए गए, लेकिन अब तक कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं मिली. एहतियात के तौर पर टावर के नीचे सुरक्षा जाल, मैट और गद्दे लगाए गए हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में नुकसान से बचा जा सके.

विशेषज्ञ ने बताई स्थिति

बचाव अभियान में शामिल एक्सपर्ट राजाबाबू चौधरी के अनुसार, व्यक्ति मानसिक रूप से अस्थिर प्रतीत हो रहा है. वह अपना नाम या पता नहीं बता रहा और बातचीत के दौरान उलझे हुए जवाब दे रहा है. विशेषज्ञों के मुताबिक उसके पास करीब 15 फीट लंबी रॉड भी है, जिससे वह किसी के पास आने पर हमला करने की कोशिश करता है. पुलिस और प्रशासन लगातार उसे सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें : MP News: मध्य प्रदेश सरकार का बड़ा आदेश, सरकारी कर्मचारियों के सोशल मीडिया उपयोग पर जारी हुई नई गाइडलाइन

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें