MP News: छठवीं के बच्चों से आपत्तिजनक बातें करने का आरोप, शिक्षिका उमा शर्मा निलंबित

MP News: छठवीं के बच्चों से आपत्तिजनक बातें करने का आरोप, शिक्षिका उमा शर्मा निलंबित

MP News: छठवीं के बच्चों से आपत्तिजनक बातें करने का आरोप, शिक्षिका उमा शर्मा निलंबित

MP News: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के कुंडाली कलां स्थित पीएम श्री उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पदस्थ शिक्षिका उमा शर्मा पर गंभीर और आपत्तिजनक आरोप लगाए गए हैं, मामला सामने आने के बाद स्कूल के छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों में नाराजगी है, आरोप है कि शिक्षिका कक्षा छठवीं के बच्चों से ऐसी बातें करती थीं, जिन्हें सुनकर अभिभावक भी हैरान रह गए, शिकायत के बाद इस मामले में विभागीय कार्रवाई की गई है.

शिकायत के बाद शिक्षिका हुईं निलंबित

विद्यार्थियों और अभिभावकों की शिकायत के बाद शिक्षा विभाग की ओर से शिक्षिका के खिलाफ विभागीय जांच कराई गई, जांच के दौरान शिक्षिका पर लगाए गए आरोप सही पाए गए, जिसके बाद विभाग ने उमा शर्मा को निलंबित कर दिया, स्कूल के प्राचार्य दिनेश शर्मा के मुताबिक अभिभावकों ने लिखित शिकायत देकर आरोप लगाया था कि शिक्षिका कक्षा में बच्चों के साथ आपत्तिजनक बातें करती थीं, जिसके बाद मामले को गंभीरता से लिया गया.

बच्चों से आपत्तिजनक बातें कहने का आरोप

यह मामला जिला मुख्यालय से करीब 10 किलोमीटर दूर कुंडाली कलां का है, बच्चों की शिकायत के अनुसार शिक्षिका कथित तौर पर उनसे कहती थीं, ‘चार-पांच बॉयफ्रेंड बना लो, प्रेग्नेंट हो जाओ, मैं तुम्हारे बच्चों को खिलाऊंगी’, इसके अलावा शिक्षिका पर बच्चों के बीच ‘मैं डेट पर जाती हूं, तुम भी डेट पर जाओ’ और ‘आई ने कहा यू से, यू ने कहा लव से…’ जैसे कथित शब्द कहने का भी आरोप लगाया गया है.

बच्चों को धमकाने का भी आरोप

शिकायत में शिक्षिका पर विद्यार्थियों को डराने और धमकाने के आरोप भी लगाए गए हैं, बच्चों के मुताबिक शिक्षिका कथित तौर पर कहती थीं, ‘मैंने पांच मर्डर किए हैं, तुम्हारा भी मर्डर कर दूंगी’, इसके साथ ही शिक्षिका पर यह कहने का भी आरोप है कि, ‘मेरी फ्रेंड पुलिस इंस्पेक्टर है, इसलिए मुझ पर आज तक कार्रवाई नहीं हुई’, इन कथित धमकियों के कारण छात्र काफी डरे हुए थे.

जांच में आरोप सही मिलने के बाद कार्रवाई

मामले की शिकायत सामने आने के बाद विभाग ने पूरे प्रकरण की जांच कराई, जांच में शिक्षिका के खिलाफ लगाए गए आरोप सही पाए गए, इसके बाद उमा शर्मा को निलंबित कर दिया गया, स्कूल प्रबंधन के अनुसार अभिभावकों की लिखित शिकायत और विद्यार्थियों की ओर से दी गई जानकारी के आधार पर कार्रवाई की गई है, फिलहाल शिक्षिका के निलंबन के बाद मामला शिक्षा विभाग के स्तर पर आगे की प्रक्रिया में है.

यह  भी पढ़ें : MP News: जीतू पटवारी ने एथेनॉल ब्लेंडिंग को लेकर सरकार पर साधा निशाना, बोले- जनता को जवाब देना होगा

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें