MP News: मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप के लिए 304 करोड़ से ज्यादा की राशि, CM मोहन ने बताए सफलता के मंत्र

MP News: मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप के लिए 304 करोड़ से ज्यादा की राशि, CM मोहन ने बताए सफलता के मंत्र

MP News: मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप के लिए 304 करोड़ से ज्यादा की राशि, CM मोहन ने बताए सफलता के मंत्र

MP News: भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे अंतरराष्ट्रीय सभागार में प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना का कार्यक्रम आयोजित हुआ, जहां मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मेधावी विद्यार्थियों से संवाद किया. इस दौरान 12वीं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले 1 लाख 21 हजार 804 विद्यार्थियों के खातों में लैपटॉप खरीदने के लिए 25-25 हजार रुपए ट्रांसफर किए गए. सरकार की ओर से इसके लिए 304 करोड़ रुपए से अधिक की राशि जारी की गई, जबकि मंच से 10 विद्यार्थियों को लैपटॉप भी प्रदान किए गए.

विद्यार्थियों को लैपटॉप वितरित करते हुए मुख्यमंत्री।

CM ने बताया सफलता का मंत्र

मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि ज्ञान और कौशल, सफलता के दो महत्वपूर्ण साथी हैं. उन्होंने छात्रों से बड़े लक्ष्य निर्धारित करने, कठिन परिस्थितियों से नहीं घबराने और असफलता से सीख लेकर आगे बढ़ने की अपील की. मुख्यमंत्री ने अपने संघर्ष के दिनों का जिक्र करते हुए कहा कि परिस्थितियां हमेशा एक जैसी नहीं रहतीं, मेहनत और अवसर मिलने पर जीवन की दिशा बदली जा सकती है.

मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप देते मुख्यमंत्री, साथ में स्कूल शिक्षा मंत्री।

NEET, JEE और CUET पास करने वाले छात्रों से संवाद

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने उन विद्यार्थियों से भी बातचीत की, जिन्होंने 12वीं की पढ़ाई के साथ NEET, JEE मेन्स और CUET जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल की. कुछ छात्रों ने डॉक्टर, वैज्ञानिक, UPSC अधिकारी और उद्यमी बनने की इच्छा जताई. एक छात्र ने राजनीति के जरिए लोगों की समस्याएं दूर करने की बात कही, जिस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि देश को शिक्षित और योग्य युवाओं की राजनीति में भी जरूरत है.

छात्रा को आशीर्वाद देते हुए मुख्यमंत्री।

नौकरी लेने नहीं, नौकरी देने का सपना

मेधावी छात्रा हिमांशी पाठक ने मुख्यमंत्री को बताया कि वह भविष्य में एंटरप्रेन्योर बनना चाहती हैं. उनका लक्ष्य पहले एयर होस्टेस के तौर पर अनुभव हासिल करना और बाद में अपना कारोबार शुरू करना है. हिमांशी ने कहा कि वह नौकरी तलाशने के बजाय दूसरों को रोजगार देने वाली बनना चाहती हैं. मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को यह भी संदेश दिया कि जीवन में केवल डॉक्टर, इंजीनियर या वकील बनना ही लक्ष्य नहीं होना चाहिए, खेती, कारोबार और राजनीति जैसे क्षेत्रों में भी युवा आगे आएं.

2028 तक 55 मेडिकल कॉलेज का लक्ष्य

मुख्यमंत्री ने बताया कि मध्य प्रदेश में सरकारी और निजी क्षेत्र को मिलाकर 33 मेडिकल कॉलेज संचालित हैं, जहां 6,500 से अधिक MBBS सीटें उपलब्ध हैं. सरकार ने 2028 तक मेडिकल कॉलेजों की संख्या बढ़ाकर 55 और UG मेडिकल सीटों की संख्या 10 हजार तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है. वहीं स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने कहा कि सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों और अभिभावकों का भरोसा बढ़ रहा है, जबकि सरकार शिक्षक भर्ती और शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने पर भी काम कर रही है.

यह भी पढ़ें : Rewa News: कल्पना मिश्रा मौत मामला, डॉ. राहुल मिश्रा के बयान पर सियासत तेज, पटवारी ने उठाए सवाल

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें