MP News: MP अतिथि शिक्षक भर्ती 2026: 2 मई से आवेदन शुरू, नए आवेदकों के लिए पंजीयन अनिवार्य

MP News: MP अतिथि शिक्षक भर्ती 2026: 2 मई से आवेदन शुरू, नए आवेदकों के लिए पंजीयन अनिवार्य

MP News: MP अतिथि शिक्षक भर्ती 2026: 2 मई से आवेदन शुरू, नए आवेदकों के लिए पंजीयन अनिवार्य

MP News: मध्यप्रदेश में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अतिथि शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया 2 मई से शुरू होने जा रही है। इस बार पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन “अतिथि शिक्षक पोर्टल 3.0” के माध्यम से संचालित की जाएगी।

नए और पुराने आवेदकों के लिए अलग नियम

विभाग के अनुसार नए उम्मीदवारों को पहले पंजीयन करना होगा, जबकि पहले से पंजीकृत अभ्यर्थियों को अपनी प्रोफाइल अपडेट करना अनिवार्य रहेगा, सभी आवेदकों को अपनी शैक्षणिक योग्यता, बी.एड और TET से जुड़े दस्तावेज पोर्टल पर अपलोड करने होंगे। इसके बाद संकुल प्राचार्य द्वारा मूल दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा।

बिना सत्यापन नहीं मिलेगा मौका

स्कूल शिक्षा विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि बिना दस्तावेज सत्यापन के किसी भी उम्मीदवार का स्कोर कार्ड जनरेट नहीं होगा। ऐसे अभ्यर्थी भर्ती प्रक्रिया से बाहर हो जाएंगे, हालांकि विभाग ने आधिकारिक संख्या घोषित नहीं की है, लेकिन अनुमान है कि यह भर्ती प्रक्रिया प्रदेश में लगभग 10 हजार रिक्त पदों को भरने के लिए की जा रही है।

मेरिट के आधार पर होगा चयन

अतिथि शिक्षक भर्ती में चयन पूरी तरह स्कोर कार्ड के आधार पर होगा। यह स्कोर शैक्षणिक योग्यता, बी.एड और TET अंकों के आधार पर तय किया जाएगा।

महत्वपूर्ण तारीखें

• नया पंजीयन शुरू: 2 मई 2026
• प्रोफाइल अपडेट (पुराने उम्मीदवार): 12 मई 2026 से
• दस्तावेज अपलोड और सत्यापन: निर्धारित समयसीमा के भीतर

जरूरी निर्देश

• सभी दस्तावेज मान्यता प्राप्त संस्थानों के होने चाहिए
• बिना मूल दस्तावेज के सत्यापन नहीं होगा
• गलत जानकारी देने पर आवेदन निरस्त किया जाएगा
• अधूरी योग्यता (जैसे B.Ed अधूरा) स्वीकार नहीं होगी
• एक से अधिक ID होने पर अनुभव प्रमाण पत्र मर्ज कराना जरूरी

प्रशासनिक जिम्मेदारी तय

जिला और विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को प्रक्रिया की निगरानी की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि संकुल प्राचार्य OTP आधारित सत्यापन करेंगे, इस बार भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और सख्त बनाई गई है। इसलिए इच्छुक उम्मीदवारों को समयसीमा के भीतर सभी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी करनी होंगी, वरना मौका हाथ से निकल सकता है।

यह भी पढ़ें : CG News: सुकमा की सविता बनीं आत्मनिर्भर, ‘कृति किराना स्टोर’ से मजदूरी छोड़ बनीं ‘लखपति दीदी’

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें