MP News: छपरा से उधना के बीच चलेगी एक तरफा पूजा स्पेशल ट्रेन, सतना-जबलपुर समेत इन स्टेशनों पर होगा ठहराव
MP News: त्योहारी सीजन में ट्रेनों में बढ़ती यात्रियों की संख्या को देखते हुए रेलवे ने छपरा से उधना के बीच एक तरफा पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है. ट्रेन नंबर 05305, 21 नवंबर को छपरा से रवाना होकर 23 नवंबर को उधना पहुंचेगी. इस ट्रेन के संचालन से उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और गुजरात की ओर जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी.

21 नवंबर की शाम छपरा से होगी रवाना
रेलवे की समय-सारणी के अनुसार, ट्रेन 21 नवंबर को शाम 6:20 बजे छपरा स्टेशन से प्रस्थान करेगी. अगले दिन यानी 22 नवंबर को सुबह 10:40 बजे सतना पहुंचेगी और पांच मिनट के ठहराव के बाद 10:45 बजे आगे के लिए रवाना हो जाएगी, सतना के बाद ट्रेन दोपहर 12:40 बजे कटनी पहुंचेगी और 12:45 बजे रवाना होगी. इसके बाद जबलपुर स्टेशन पर दोपहर 1:50 बजे आगमन और 1:55 बजे प्रस्थान का समय निर्धारित किया गया है. वहीं, इटारसी स्टेशन पर ट्रेन शाम 5:45 बजे पहुंचेगी और दस मिनट रुकने के बाद 5:55 बजे आगे बढ़ेगी.

कई प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी
छपरा से उधना के बीच चलने वाली यह स्पेशल ट्रेन बलिया, रसड़ा, मऊ, आजमगढ़, शाहगंज, जौनपुर, वाराणसी, मिर्जापुर, प्रयागराज छिवकी और मानिकपुर सहित कई स्टेशनों पर ठहरेगी. मध्य प्रदेश में सतना, कटनी, जबलपुर और इटारसी के अलावा ट्रेन खंडवा से होकर भी गुजरेगी. आगे धरणगांव, अमलनेर, डोंडाइचा, नंदुरबार और व्यारा स्टेशनों पर इसका ठहराव रहेगा, रेलवे के अनुसार, इस ट्रेन में कुल 18 कोच लगाए जाएंगे. इनमें स्लीपर और जनरल श्रेणी के डिब्बे शामिल होंगे. यात्रियों को सलाह दी गई है कि यात्रा से पहले ट्रेन की समय-सारणी और ठहराव से जुड़ी जानकारी रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139, आधिकारिक वेबसाइट या रेल ऐप के माध्यम से प्राप्त कर लें.
यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा में अब धरना-प्रदर्शन पर सख्ती, रैली से लेकर DJ तक के लिए लेनी होगी अनुमति!
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










