MP News: मध्य प्रदेश-UP के बीच बिजली समझौता, सस्ती और भरोसेमंद बिजली आपूर्ति की ओर बड़ा कदम

MP News: मध्य प्रदेश-UP के बीच बिजली समझौता, सस्ती और भरोसेमंद बिजली आपूर्ति की ओर बड़ा कदम

MP News: मध्य प्रदेश-UP के बीच बिजली समझौता, सस्ती और भरोसेमंद बिजली आपूर्ति की ओर बड़ा कदम

MP News: मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश ने बिजली संसाधनों के बेहतर इस्तेमाल और विद्युत खरीद की लागत कम करने के लिए अहम समझौता किया है. लखनऊ में शुक्रवार को एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड और यूपी पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड के बीच पूरक बिजली खरीद और दीर्घकालिक फर्म पावर बैंकिंग को लेकर सहमति बनी.

Representative image

2000 मेगावाट बिजली की खरीद

समझौते के तहत दोनों राज्य प्रतिस्पर्धी प्रक्रिया के जरिए 2000 मेगावाट पीक पावर क्षमता की खरीद करेंगे. मध्य प्रदेश में रबी सीजन के दौरान अक्टूबर से मार्च तक कृषि क्षेत्र में बिजली की मांग बढ़ जाती है. ऐसे समय में राज्य को अतिरिक्त बिजली की जरूरत होती है.

अलग-अलग मौसम में बढ़ती है मांग

उत्तर प्रदेश में मई से सितंबर के बीच गर्मी और खरीफ सीजन के कारण बिजली की खपत बढ़ जाती है. दोनों राज्यों की मांग के इस अंतर का फायदा पावर बैंकिंग व्यवस्था में मिलेगा. एक राज्य में जब बिजली की मांग कम होगी, तब उपलब्ध अतिरिक्त बिजली को दूसरे राज्य की जरूरत के समय इस्तेमाल किया जा सकेगा.

14 हजार करोड़ के निवेश की उम्मीद

इस समझौते से बिजली और नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में करीब 14 हजार करोड़ रुपए के निवेश की संभावना जताई गई है. इससे नई ऊर्जा अधोसंरचना के विकास के साथ रोजगार के अवसर भी बढ़ सकते हैं. साथ ही, स्वच्छ ऊर्जा क्षमता को मजबूत करने में भी यह व्यवस्था मददगार हो सकती है.

महंगी बिजली खरीद पर लगेगी लगाम

फर्म पावर बैंकिंग से दोनों राज्य जरूरत के अनुसार अतिरिक्त बिजली का बेहतर इस्तेमाल कर सकेंगे. इससे बिजली उत्पादन क्षमता का उपयोग बढ़ाने और महंगी अल्पकालिक बिजली खरीद पर निर्भरता घटाने में मदद मिल सकती है. समझौते पर एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी के मुख्य महाप्रबंधक जीएस खनूजा और यूपी पावर कॉर्पोरेशन के निदेशक दीपक रैजादा ने हस्ताक्षर किए.

यह भी पढ़ें : MP News: धार भोजशाला में नमाज और हनुमान चालीसा के बीच प्रशासन की नई व्यवस्था, मुख्य मार्ग रहा सुचारू

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें