MP News: सिंगरौली में सीएम दौरे को लेकर तैयारियां तेज, प्रशासन ने महोत्सव स्थलों का किया निरीक्षण
MP News: सिंगरौली जिले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रस्तावित दो दिवसीय दौरे और सिंगरौली महोत्सव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। रीवा संभाग के आयुक्त और रीवा जोन के डीआईजी ने देर रात जिले का दौरा किया।

प्रमुख स्थलों का किया गया निरीक्षण
अधिकारियों ने राजमाता चुनकुमारी स्टेडियम, एनसीएल बाउंड्री क्षेत्र और एनटीपीसी कल्याण मंडप का निरीक्षण किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था, मंच निर्माण, यातायात प्रबंधन और पार्किंग व्यवस्था की समीक्षा की गई।

23 से 25 मई तक होगा महोत्सव
सिंगरौली महोत्सव का आयोजन 23, 24 और 25 मई को किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 23 मई को सिंगरौली पहुंचकर विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे और रात में जिले में ही विश्राम करेंगे।
शिलान्यास और लोकार्पण
24 मई को मुख्यमंत्री अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। इस दौरान जिले की कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी प्रस्तावित है। इसके बाद वे भोपाल के लिए रवाना होंगे।
समय सीमा में पूरी हों तैयारियां
रीवा कमिश्नर बीएस जामोद ने निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएं समय सीमा के भीतर पूरी की जाएं। उन्होंने सुरक्षा, यातायात और आमजन सुविधाओं को प्राथमिकता देने पर जोर दिया ताकि कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।
यह भी पढ़ें : Sidhi News: सीधी में स्कूल परिसर में चल रहा था नशीली कफ सिरप का अवैध कारोबार, डायरेक्टर गिरफ्तार
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
