Sidhi News: सीधी में स्कूल परिसर में चल रहा था नशीली कफ सिरप का अवैध कारोबार, डायरेक्टर गिरफ्तार

Sidhi News: सीधी में स्कूल परिसर में चल रहा था नशीली कफ सिरप का अवैध कारोबार, डायरेक्टर गिरफ्तार

Sidhi News: सीधी में स्कूल परिसर में चल रहा था नशीली कफ सिरप का अवैध कारोबार, डायरेक्टर गिरफ्तार

Sidhi News: सीधी जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने गुरुवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए स्कूल परिसर में चल रहे अवैध नशे के कारोबार का पर्दाफाश किया है।

स्कूल परिसर में छापा

कोतवाली और जमोड़ी पुलिस की संयुक्त टीम ने गजराज स्कूल परिसर में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान 208 शीशी नशीली कफ सिरप बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 52 हजार रुपये बताई जा रही है।

डायरेक्टर गिरफ्तार

पुलिस ने मौके से अमरवाह निवासी अमन सिंह चौहान को गिरफ्तार किया। जांच में उसकी आल्टो कार (MP18CA2926) और स्कूल के कमरों से भी बड़ी मात्रा में कफ सिरप बरामद हुई, प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर लंबे समय से नशे का अवैध कारोबार चला रहा था। मामले में कई अन्य आरोपियों के नाम भी सामने आए हैं, जिनकी तलाश जारी है।

मान्यता रद्द करने की प्रक्रिया शुरू

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और मध्य प्रदेश ड्रग कंट्रोल एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। वहीं, स्कूल परिसर में अवैध गतिविधियों के चलते उसकी मान्यता समाप्त करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा में पुलिस आरक्षक की गोली मारकर हत्या, एक लाख रुपये का लेनदेन बना वजह

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें