MP News: राजा भोज एयरपोर्ट ने हासिल किया देश में पहला स्थान, ग्राहक संतुष्टि सर्वे में मिले 4.96 अंक

MP News: राजा भोज एयरपोर्ट ने हासिल किया देश में पहला स्थान, ग्राहक संतुष्टि सर्वे में मिले 4.96 अंक

MP News: राजा भोज एयरपोर्ट ने हासिल किया देश में पहला स्थान, ग्राहक संतुष्टि सर्वे में मिले 4.96 अंक

MP News: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट ने देशभर में अपनी खास पहचान बनाई है. एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी AAI के अक्टूबर महीने में हुए ग्राहक संतुष्टि सर्वे में भोपाल एयरपोर्ट ने पहला स्थान हासिल किया है. पांच में से 4.96 अंक प्राप्त कर एयरपोर्ट ने देश के कई बड़े हवाई अड्डों को पीछे छोड़ दिया है.

देश में नंबर 1 बना राजा भोज एयरपोर्ट, 62 हवाई अड्डों को छोड़ा पीछे, जानें  खासियत

15 लाख से अधिक यात्रियों की श्रेणी में उपलब्धि

यह रैंकिंग सालाना 15 लाख से अधिक यात्रियों की आवाजाही वाले एयरपोर्ट की श्रेणी में मिली है. भोपाल के साथ पूरे मध्यप्रदेश के लिए इसे बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है. इससे पहले वर्ष 2023 में भी राजा भोज एयरपोर्ट देश में पहले स्थान पर रहा था. हालांकि, जुलाई से दिसंबर 2024 के सर्वे में इसकी रैंकिंग गिरकर 15वें स्थान पर पहुंच गई थी.

भोपाल बना देश का नंबर वन एयरपोर्ट, 15 लाख से ज्यादा यात्री वाले हवाई अड्डे  में सबसे अच्छा प्रदर्शन

यात्रियों ने इन सुविधाओं को सराहा

सर्वे में यात्रियों ने भोपाल एयरपोर्ट की साफ-सफाई, बेहतर प्रबंधन और कर्मचारियों के व्यवहार की सराहना की है. इसके अलावा साइन बोर्ड की व्यवस्था और किफायती खान-पान की सुविधाओं को भी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है. एयरपोर्ट डायरेक्टर सुजीत कुमार पोद्दार के मुताबिक, यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए व्यवस्थाओं में लगातार सुधार किया जा रहा है.

रात में भी हो सकेगा फ्लाइट संचालन

राजा भोज एयरपोर्ट पर हवाई सेवाओं के विस्तार के लिए भी लगातार काम हो रहा है. एयरपोर्ट को रात में फ्लाइट संचालन की अनुमति मिल चुकी है. इसके साथ ही नाइट पार्किंग की सुविधा भी शुरू कर दी गई है. इससे विमानों के संचालन और पार्किंग की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी.

देश में नंबर 1 बना राजा भोज एयरपोर्ट, 62 हवाई अड्डों को छोड़ा पीछे, जानें  खासियत

यात्री संख्या और कनेक्टिविटी में विस्तार

अक्टूबर महीने में भोपाल एयरपोर्ट से 1.36 लाख से अधिक यात्रियों ने हवाई सफर किया. वहीं, ग्रेटर नोएडा और नवी मुंबई जैसे नए एयरपोर्ट से भी भोपाल की कनेक्टिविटी बढ़ी है. दिल्ली के लिए अब प्रतिदिन 8 फ्लाइट संचालित हो रही हैं. विंटर शेड्यूल लागू होने के बाद एयरपोर्ट से कुल 23 उड़ानों का संचालन किया जा रहा है.

बड़े विमानों का भी हो रहा संचालन

भोपाल से हवाई कनेक्टिविटी बढ़ने के साथ विमानों की क्षमता में भी विस्तार हुआ है. हैदराबाद रूट पर पहले 72 सीटों वाले विमान की जगह अब 186 सीटों वाला विमान संचालित किया जा रहा है. बेहतर यात्री सुविधाओं, बढ़ती उड़ानों और नई कनेक्टिविटी के बीच राजा भोज एयरपोर्ट की यह रैंकिंग भोपाल के एविएशन सेक्टर के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है.

यह भी पढ़ें : MP News: इंदौर के प्रभारी मंत्री बने चैतन्य काश्यप, CM मोहन यादव ने छोड़ी जिले की जिम्मेदारी

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें