MP News: दिवाली से पहले भोपाल में सफाई व्यवस्था ठप, 11 हजार कर्मचारी हड़ताल पर, शुक्रवार से पानी सप्लाई बंद करने की चेतावनी

MP News: दिवाली से पहले भोपाल में सफाई व्यवस्था ठप, 11 हजार कर्मचारी हड़ताल पर, शुक्रवार से पानी सप्लाई बंद करने की चेतावनी

MP News: दिवाली से पहले भोपाल में सफाई व्यवस्था ठप, 11 हजार कर्मचारी हड़ताल पर, शुक्रवार से पानी सप्लाई बंद करने की चेतावनी

MP News: दिवाली से पहले मध्य प्रदेश के कई शहरों में सफाई व्यवस्था प्रभावित हो गई है. सफाई कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के चलते राजधानी भोपाल में लगातार दूसरे दिन कचरा नहीं उठाया गया. सड़कों, बाजारों और गली-मोहल्लों में कचरे के ढेर जमा हो गए हैं. कई इलाकों में डस्टबिन भरने के बाद कचरा सड़क पर फैल रहा है. इस बीच कर्मचारियों ने शुक्रवार से पानी की सप्लाई बंद करने की चेतावनी दी है, जिससे भोपाल में पेयजल संकट की आशंका बढ़ गई है. राजधानी में 2.30 लाख से अधिक नल कनेक्शन हैं.

MP News: MP सफाईकर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, भोपाल में कचरा उठना बंद,  दीपावली पर भी सफाई नहीं करने की चेतावनी | Bhopal Sanitation Workers Strike  MP Safai ...

नगर निगम मुख्यालय में तालाबंदी

सफाई कर्मचारियों के साथ अब दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी भी आंदोलन में शामिल हो गए हैं. इसके चलते भोपाल नगर निगम के अटल भवन मुख्यालय में कामकाज प्रभावित हुआ है. गुरुवार को कर्मचारी नेता अशोक वर्मा ने निगम मुख्यालय की बिजली सप्लाई बंद कर दी और भवन पर ताला लगा दिया. उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक कर्मचारियों की मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक शहर में दिवाली अंधेरे में मनाई जाएगी. कर्मचारी नेताओं ने शुक्रवार को नगर निगम में पूरी तरह तालाबंदी करने की भी चेतावनी दी है.

400 से ज्यादा कचरा गाड़ियां खड़ी

भोपाल में करीब 11 हजार दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी हड़ताल पर हैं. इनमें सफाईकर्मियों के अलावा कंप्यूटर ऑपरेटर, बाबू, जलप्रदाय, फायर, बिल्डिंग परमिशन, अतिक्रमण, विद्युत, यांत्रिकी, उद्यान और योजना प्रकोष्ठ के कर्मचारी शामिल हैं. हड़ताल का असर शहर के सभी 85 वार्डों और 21 जोन में दिखाई दे रहा है. घरों से कचरा उठाने वाली 400 से अधिक गाड़ियां गार्बेज स्टेशनों पर खड़ी हैं. सामान्य दिनों में प्रत्येक गाड़ी दो से तीन चक्कर लगाती है. शहर के 17 गार्बेज स्टेशनों से कचरा कैप्सूल टैंकरों के जरिए आदमपुर छावनी भेजा जाता है. भोपाल में प्रतिदिन करीब 850 टन कचरा निकलता है.

भोपाल में सफाई कर्मियों की हड़ताल, हर तरफ लगे गंदगी के ढेर | ????? ??? ????  ???????? ?? ??????, ?? ??? ??? ????? ?? ???

लिंक रोड से एमपी नगर तक कचरे का जमाव

हड़ताल के कारण लिंक रोड नंबर-1, 5 नंबर स्टॉप, एमपी नगर एसडीएम कार्यालय के सामने, शिवाजी नगर और तुलसी नगर सहित कई इलाकों में कचरा जमा हो गया है. स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले दो दिनों से कचरा कलेक्शन गाड़ियां नहीं पहुंची हैं. कुछ स्थानों पर लोगों और व्यापारियों ने जमा कचरे में आग लगा दी. चूना भट्टी सहित शहर के कुछ बाजारों में कचरा जलाने की घटनाएं भी सामने आई हैं. वहीं, न्यू मार्केट समेत कई बाजारों में व्यापारियों ने स्वयंसेवकों की मदद से सफाई कराई और कर्मचारियों की मांगों का समाधान निकालने की अपील की.

अधिकारियों से बातचीत विफल

हड़ताल खत्म कराने के लिए यूनियन पदाधिकारियों ने नगरीय प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय दुबे से मुलाकात की, लेकिन बातचीत का कोई नतीजा नहीं निकला. इसके बाद कर्मचारियों ने आंदोलन जारी रखने का फैसला किया. इससे पहले मंगलवार को कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देने के लिए प्रदर्शन किया था. उनका आरोप है कि ज्ञापन लेने कोई जिम्मेदार अधिकारी नहीं पहुंचा. इसके बाद मुख्यमंत्री निवास के घेराव की योजना बनाई गई, लेकिन पुलिस ने जहांगीराबाद चौराहे पर बैरिकेडिंग कर उन्हें रोक दिया. कर्मचारी करीब दो घंटे तक सड़क पर बैठे रहे. भोपाल के अलावा शिवपुरी में भी करीब 350 नगर पालिका कर्मचारी हड़ताल पर हैं, जिससे सड़कों और बाजारों में कचरा जमा होने लगा है.

विधायक और टेलर ने संभाली सफाई

हड़ताल के बीच विदिशा जिले के सिरोंज में विधायक उमाकांत शर्मा बुधवार रात सड़क पर उतरे और करीब दो घंटे तक झाड़ू लगाकर सफाई की. वहीं, राजगढ़ जिले के खिलचीपुर में कपड़े सिलने की दुकान चलाने वाले दिनेश कुमार नामदेव उर्फ पप्पू ने गुरुवार सुबह बाजार की सफाई की. वे झाड़ू और हाथ ठेला लेकर सुभाष चौक से सर्राफा बाजार तक पहुंचे और करीब डेढ़ घंटे तक कचरा समेटकर शहर से बाहर पहुंचाया. दिनेश ने कहा कि दिवाली के दौरान बाजार में बाहर से भी लोग आते हैं, ऐसे में गंदगी से शहर की छवि प्रभावित होती है. उनकी पहल देखकर कुछ अन्य लोग भी सफाई में मदद के लिए आगे आए.

नियमितीकरण और 25 हजार न्यूनतम वेतन की मांग

प्रदेशभर में एक लाख से अधिक कर्मचारी नियमितीकरण, वेतन वृद्धि और ठेका प्रथा समाप्त करने की मांग को लेकर हड़ताल कर रहे हैं. कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में सरकारी कर्मचारी का दर्जा, न्यूनतम वेतन 25 हजार रुपये, पति या पत्नी की मृत्यु होने पर अनुकंपा नियुक्ति और वेतन में बढ़ोतरी शामिल है. कर्मचारियों का कहना है कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा. साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि शुक्रवार तक समाधान नहीं निकला तो भोपाल में पानी की सप्लाई भी बंद कर दी जाएगी.

यह भी पढ़ें : MP News: भोपाल से अयोध्या के लिए रोजाना सीधी ट्रेन चलाने की मांग, सांसद रजनीश अग्रवाल ने रेलवे बैठक में रखे कई प्रस्ताव

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

1 thought on “MP News: दिवाली से पहले भोपाल में सफाई व्यवस्था ठप, 11 हजार कर्मचारी हड़ताल पर, शुक्रवार से पानी सप्लाई बंद करने की चेतावनी”

Leave a Comment

और पढ़ें