MP News: सीधी के स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, वीडियो सामने आने के बाद मचा हड़कंप

MP News: सीधी के स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, वीडियो सामने आने के बाद मचा हड़कंप

MP News: सीधी के स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, वीडियो सामने आने के बाद मचा हड़कंप

MP News: सीधी जिले के ग्राम रिमारी स्थित प्राथमिक स्कूल में पदस्थ शिक्षक अवध सिंह का कथित तौर पर शराब के नशे में स्कूल परिसर में लेटे होने का वीडियो सामने आया है. वीडियो सामने आने के बाद ग्रामीणों और अभिभावकों में नाराजगी है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि शिक्षक के इस रवैये से स्कूल में पढ़ाई का माहौल प्रभावित हो रहा है और बच्चों की शिक्षा पर भी इसका असर पड़ रहा है. मामले में शिक्षा विभाग ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है.

बच्चों ने शिक्षक पर लगाए गंभीर आरोप

रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र के इस स्कूल को लेकर स्थानीय निवासी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि वीडियो सोमवार का है. बच्चों ने आरोप लगाया कि शिक्षक अक्सर बेउहर के खेत में जाकर शराब पीते हैं और इसके बाद स्कूल पहुंचकर सो जाते हैं. ग्रामीणों का कहना है कि शिक्षक के इस व्यवहार से स्कूल में पढ़ाई का माहौल खराब हो रहा है. बच्चों और अभिभावकों ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है.

स्कूल में करीब 30 बच्चे दर्ज

ग्रामीणों के अनुसार प्राथमिक स्कूल में करीब 30 बच्चे दर्ज हैं, लेकिन शिक्षक की कथित लापरवाही के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है. स्थानीय निवासी विनय पांडे ने बताया कि उनकी भतीजी दूसरी कक्षा में पढ़ती है, लेकिन वह उसे स्कूल भेजने से बच रहे हैं. उनका कहना है कि स्कूल के माहौल को देखते हुए अगले साल बच्ची का टीसी कटवाकर किसी निजी स्कूल में दाखिला कराने पर विचार कर रहे हैं.

ग्रामीणों में बढ़ा आक्रोश

स्थानीय लोगों के मुताबिक स्कूल में अवध सिंह के अलावा एक अतिथि शिक्षक भी पदस्थ हैं. ग्रामीणों का आरोप है कि शिक्षक के व्यवहार के कारण बच्चों ने स्कूल आना कम कर दिया है. उनका कहना है कि इस संबंध में शिकायतें भी की गई हैं, लेकिन अब तक मौके पर पहुंचकर जांच नहीं की गई. ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग से मामले को गंभीरता से लेते हुए बच्चों की पढ़ाई का माहौल सुधारने की मांग की है.

जांच के बाद होगी नियमानुसार कार्रवाई

मामले में DPC विनय मिश्रा ने कहा कि केवल वीडियो के आधार पर किसी शिक्षक को तत्काल निलंबित नहीं किया जा सकता. उन्होंने बताया कि शिकायत आवेदन मिलने के बाद वैधानिक प्रक्रिया के तहत जांच कराई जाएगी. जांच में आरोप सही पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा विभाग के सामने स्कूल की व्यवस्था और शिक्षक के आचरण को लेकर जांच का मामला है.

यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा के पड़ोखर में रास्ते की समस्या, कीचड़ में स्कूल जाने को मजबूर बच्चे

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें