MP News: मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच बदला मौसम, कई जिलों में बारिश और लू का अलर्ट
MP News: मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। कहीं लू का असर है तो कहीं बादल और बारिश के संकेत मिल रहे हैं। रतलाम में तापमान 44 डिग्री तक पहुंच गया, जबकि भोपाल समेत कई शहरों में बादल छाए रहे।

इन जिलों में लू और बारिश का अलर्ट
रविवार को निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर में लू का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है, इससे पहले 1 से 9 अप्रैल के बीच भी प्रदेश में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का दौर देखा गया था। अब करीब 10 दिन बाद फिर से भारतीय मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई है।
इन शहरों में रिकॉर्ड तापमान
प्रदेश में इस सीजन का सबसे ज्यादा तापमान रतलाम में 44°C दर्ज किया गया। उमरिया (43.8°C), मंडला (43.2°C) और खजुराहो (42.9°C) भी भीषण गर्मी की चपेट में रहे, वहीं ग्वालियर, जबलपुर, इंदौर और उज्जैन में भी तापमान 40°C के पार रहा।
गर्मी से बचाव के लिए एडवायजरी
मौसम विभाग ने लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है। दिनभर पर्याप्त पानी पिएं, धूप में लंबे समय तक न रहें और हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें। बच्चों और बुजुर्गों को विशेष ध्यान रखने की जरूरत है।
यह भी पढ़ें : MP News: सीएम डॉ. मोहन यादव ने “पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा” का किया शुभारंभ, धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
