MP News: MP में नर्सिंग एडमिशन प्रक्रिया बदलेगी, GNST परीक्षा खत्म करने पर विचार
MP News: मध्य प्रदेश में नर्सिंग शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्रों के लिए बड़ा बदलाव प्रस्तावित है। अब तक GNM (जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी) कोर्स में दाखिले के लिए आयोजित होने वाली GNST परीक्षा को समाप्त कर 12वीं कक्षा के अंकों के आधार पर प्रवेश देने की तैयारी की जा रही है।

GNST परीक्षा खत्म करने की तैयारी
फिलहाल राज्य में GNM कोर्स के लिए ‘जनरल नर्सिंग सिलेक्शन टेस्ट’ आयोजित किया जाता है, जिसे मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल संचालित करता है। लेकिन नई नीति के तहत इस परीक्षा को खत्म कर मेरिट आधारित प्रवेश प्रणाली लागू करने पर विचार हो रहा है।
12वीं के अंकों से बनेगी मेरिट
उच्च-स्तरीय बैठक में अपर मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल ने निर्देश दिए कि Indian Nursing Council के दिशा-निर्देशों के अनुरूप एक समान प्रवेश प्रणाली लागू की जाए। इसके तहत 12वीं के अंकों के आधार पर मेरिट तैयार कर एडमिशन देने की योजना बनाई जा रही है।
छात्रों को मिलेगा बड़ा फायदा
देश के कई राज्यों में पहले से ही नर्सिंग कोर्स में दाखिले NEET या मेरिट के आधार पर दिए जा रहे हैं। इसी मॉडल को ध्यान में रखते हुए मध्य प्रदेश में भी बदलाव की तैयारी चल रही है, अगर यह प्रस्ताव लागू होता है तो छात्रों को अलग से प्रवेश परीक्षा की तैयारी नहीं करनी पड़ेगी। इससे समय और संसाधनों की बचत होगी और एडमिशन प्रक्रिया भी सरल हो जाएगी, हालांकि फिलहाल यह बदलाव प्रस्ताव के स्तर पर है और अंतिम निर्णय शासन द्वारा लिया जाएगा। लागू होने के बाद प्रदेश में नर्सिंग एडमिशन का पूरा सिस्टम बदल सकता है।
यह भी पढ़ें : MP News: मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच बदला मौसम, कई जिलों में बारिश और लू का अलर्ट
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
