MP Politics: MP BJP में संगठन को मजबूत करने की तैयारी तेज, खाली पदों पर जल्द होंगी नियुक्तियां
MP Politics: मध्यप्रदेश में भाजपा संगठन ने पार्टी के भीतर लंबे समय से चल रही संगठनात्मक सुस्ती को दूर करने की दिशा में कवायद तेज कर दी है. प्रदेश नेतृत्व ने उन सभी पदों पर नियुक्तियों की प्रक्रिया आगे बढ़ाने का फैसला किया है, जो विवादों के चलते अटकी हुई थीं या फिर लंबे समय से जिलों में खाली पड़ी थीं. संगठन का लक्ष्य इन पदों को जल्द भरकर पार्टी की गतिविधियों को नई गति देना है.

एक सप्ताह में मांगे गए तीन-तीन नाम
प्रदेश संगठन ने सभी जिलों को निर्देश दिए हैं कि खाली पदों पर नियुक्तियों के लिए अगले एक सप्ताह के भीतर नामों का पैनल भेजा जाए. प्रत्येक पद के लिए तीन संभावित नाम मांगे गए हैं. संभाग प्रभारी और जिला प्रभारी आपसी चर्चा और समन्वय के बाद नामों को अंतिम रूप देंगे. इसके बाद प्रस्ताव प्रदेश संगठन के पास भेजे जाएंगे. पार्टी नेतृत्व की सहमति मिलते ही एक सप्ताह के भीतर नई नियुक्तियों की घोषणा करने की तैयारी है.
दतिया में भी जल्द घोषित होगी नई जिला कार्यकारिणी
जिला स्तर पर संगठनात्मक बदलाव की इस प्रक्रिया में दतिया को भी शामिल किया गया है. दरअसल, दतिया में हुए उपचुनाव के बाद वहां की जिला कार्यकारिणी भंग कर दी गई थी. अब प्रदेश नेतृत्व ने यहां भी नई जिला कार्यकारिणी गठित करने का निर्णय लिया है. माना जा रहा है कि नई टीम के गठन से जिले में पार्टी का कामकाज दोबारा व्यवस्थित तरीके से संचालित हो सकेगा.

प्रदेश भाजपा कार्यालय में हुई अहम बैठक
इन संगठनात्मक फैसलों को लेकर बुधवार, 18 नवंबर को भोपाल स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई थी. इसमें संभाग प्रभारी, जिला प्रभारी और सभी जिलों के अध्यक्ष मौजूद रहे. बैठक में प्रदेशभर में चल रही संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की गई. साथ ही लंबे समय से लंबित नियुक्तियों को जल्द पूरा करने और संगठन के कामकाज में तेजी लाने को लेकर चर्चा हुई.
230 विधानसभा क्षेत्रों में चलेगा सेवा दूत अभियान
भाजपा ने संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय करने के लिए दिसंबर के आखिरी सप्ताह तक प्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों पर सेवा दूत अभियान चलाने की योजना बनाई है. इस अभियान के तहत पार्टी के पूर्णकालिक कार्यकर्ता अलग-अलग क्षेत्रों में प्रवास करेंगे. वे स्थानीय पदाधिकारियों के साथ मिलकर संगठन की गतिविधियों, बूथ प्रबंधन और जनता से सीधे संपर्क की स्थिति का जायजा लेंगे, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने सेवा दूत अभियान को लेकर कहा है कि इसके माध्यम से बूथ स्तर तक संगठन की सक्रियता बढ़ाई जाएगी. वहीं बैठक में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संगठन के प्रति पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ काम करने का संदेश दिया.
गुरुवार को मोर्चा और निगम-मंडल अध्यक्षों की बैठक
भाजपा में संगठनात्मक बैठकों का दौर गुरुवार को भी जारी रहेगा. पार्टी ने विभिन्न मोर्चों और निगम-मंडलों के अध्यक्षों की विशेष बैठक बुलाई है. इसमें संगठनात्मक समन्वय और अनुशासन से जुड़े विषयों पर चर्चा होगी. बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और संगठन महामंत्री चंद्रशेखर शामिल होंगे. इस बैठक को भी प्रदेश में संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने की दिशा में अहम माना जा रहा है.
यह भी पढ़ें : Sidhi News: सीधी में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन, किसान से रिश्वत लेते तहसील का बाबू रंगेहाथ गिरफ्तार
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |











1 thought on “MP Politics: MP BJP में संगठन को मजबूत करने की तैयारी तेज, खाली पदों पर जल्द होंगी नियुक्तियां”