Sidhi News: सीधी में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन, किसान से रिश्वत लेते तहसील का बाबू रंगेहाथ गिरफ्तार

Sidhi News: सीधी में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन, किसान से रिश्वत लेते तहसील का बाबू रंगेहाथ गिरफ्तार

Sidhi News: सीधी में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन, किसान से रिश्वत लेते तहसील का बाबू रंगेहाथ गिरफ्तार

Sidhi News: मध्यप्रदेश में भ्रष्ट अधिकारी और कर्मचारियों के खिलाफ लोकायुक्त की कार्रवाई लगातार जारी है. इसी कड़ी में गुरुवार, 19 नवंबर को रीवा लोकायुक्त की टीम ने सीधी जिले की उप तहसील हनुमानगढ़ में पदस्थ एक बाबू को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है. आरोपी पर एक किसान से उसकी पैतृक जमीन को शासकीय भूमि घोषित करने के कलेक्टर के आदेश का क्रियान्वयन रुकवाने के बदले 15 हजार रुपये मांगने का आरोप है.

sidhi lokayukta action

किसान ने लोकायुक्त कार्यालय में दर्ज कराई शिकायत

लोकायुक्त से प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता हीरालाल कोल, उम्र 57 वर्ष, निवासी ग्राम देवरछ, जिला सीधी ने 18 नवंबर 2026 को रीवा लोकायुक्त कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी. उन्होंने बताया कि उप तहसील हनुमानगढ़ के मैप तहसीलदार वृत्त कार्यालय में पदस्थ बाबू भूपेंद्र सिंह चौहान, उम्र 58 वर्ष, उनकी पैतृक जमीन को सरकारी भूमि घोषित करने संबंधी कलेक्टर के आदेश पर कार्रवाई रुकवाने के लिए 15 हजार रुपये की मांग कर रहा है, शिकायतकर्ता हीरालाल कोल के मुताबिक, वह अपना काम कराने के लिए रिश्वत नहीं देना चाहते थे, लेकिन आरोपी बाबू बिना पैसे लिए काम नहीं कर रहा था. इसी दौरान आरोपी ने उनसे 10 हजार रुपये देने की मांग की. इसके बाद परेशान किसान ने पूरे मामले की शिकायत लोकायुक्त रीवा से कर दी.

शिकायत की पुष्टि के बाद बिछाया गया जाल

किसान की शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त टीम ने मामले की जांच की. शिकायत सही पाए जाने पर गुरुवार, 19 नवंबर को कार्रवाई की योजना बनाई गई. इसके तहत फरियादी हीरालाल कोल को रिश्वत की रकम 10 हजार रुपये लेकर आरोपी बाबू के पास भेजा गया. टीम के सदस्य पहले से ही पूरी कार्रवाई पर नजर बनाए हुए थे, जैसे ही बाबू भूपेंद्र सिंह चौहान ने उप तहसील हनुमानगढ़ में किसान से 10 हजार रुपये रिश्वत के रूप में लिए, वहां पहले से सादे कपड़ों में मौजूद लोकायुक्त की टीम ने उसे रंगेहाथ पकड़ लिया. अचानक हुई इस कार्रवाई से तहसील कार्यालय में हड़कंप मच गया. टीम ने आरोपी को पकड़ने के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू की.

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज

लोकायुक्त कार्रवाई के बाद आरोपी भूपेंद्र सिंह चौहान के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988, संशोधित 2018 की धारा 7 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है. इस पूरी कार्रवाई को निरीक्षक एस राम मरावी और निरीक्षक संदीप सिंह भदौरिया के नेतृत्व में रीवा लोकायुक्त की टीम ने अंजाम दिया. किसान की शिकायत पर हुई इस कार्रवाई ने एक बार फिर सरकारी कार्यालयों में रिश्वतखोरी के खिलाफ लोकायुक्त की सख्ती को सामने ला दिया है.

यह भी पढ़ें : MP Weather: मध्य प्रदेश में 20 से 22 नवंबर तक बारिश का अलर्ट, कटनी में पारा 8.9 डिग्री पहुंचा

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें