Rewa News: 13 नवंबर से शुरू होगा चार दिवसीय छठ महापर्व, बाबाघाट पर तैयारियों को लेकर समिति सक्रिय

Rewa News: 13 नवंबर से शुरू होगा चार दिवसीय छठ महापर्व, बाबाघाट पर तैयारियों को लेकर समिति सक्रिय

Rewa News: 13 नवंबर से शुरू होगा चार दिवसीय छठ महापर्व, बाबाघाट पर तैयारियों को लेकर समिति सक्रिय

Rewa News: लोक आस्था और सूर्य उपासना से जुड़े छठ महापर्व को लेकर रीवा में तैयारियां शुरू हो गई हैं. चार दिनों तक चलने वाला यह पर्व 13 नवंबर को नहाय-खाय के साथ आरंभ होगा. पर्व को लेकर घरों में पारंपरिक छठ गीत सुनाई देने लगे हैं, वहीं बाजारों में भी पूजन सामग्री की दुकानें सजने लगी हैं. आयोजन की जानकारी देते हुए भोजपुरी उत्सव सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष नंदजी तिवारी ने बताया कि पहले दिन व्रती महिलाएं स्नान और पूजा के बाद व्रत का संकल्प लेंगी. इस अवसर पर कद्दू की सब्जी, चने की दाल और अरवा चावल से सात्विक भोजन तैयार किया जाएगा.

गोपालगंज में छठ: 13 से 16 नवंबर तक, जाने पूजा विधि

खरना के बाद शुरू होगा 36 घंटे का निर्जला व्रत

छठ महापर्व के दूसरे दिन यानी 14 नवंबर को खरना की परंपरा निभाई जाएगी. इस दिन व्रती महिलाएं पूरे दिन उपवास रखेंगी और शाम को पूजा-अर्चना के बाद गुड़ की खीर और रोटी का प्रसाद ग्रहण करेंगी. खरना के साथ ही करीब 36 घंटे तक चलने वाले निर्जला व्रत की शुरुआत होगी. इस दौरान व्रती बिना अन्न और जल ग्रहण किए छठी मइया तथा भगवान सूर्य की आराधना करेंगी.

गोरखपुर:13 नवंबर से शुरू होगा चार दिवसीय महापर्व छठ, 15 को डूबते और 16 को  उगते सूर्य को दिया जाएगा अर्घ्य - Four Day Chhath Puja Festival To Begin On November  13

15 नवंबर को अस्त होते सूर्य को दिया जाएगा अर्घ्य

पर्व के तीसरे दिन 15 नवंबर को श्रद्धालु नदी और जलाशयों के किनारे एकत्रित होकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित करेंगे. इस दौरान पारंपरिक तरीके से सूप और दउरा में फल, फूल तथा अन्य पूजन सामग्री सजाई जाएगी. परिवार के सदस्य भी इस पूजा में शामिल होकर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे, छठ महापर्व के अंतिम दिन 16 नवंबर की सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा. इसके साथ ही चार दिवसीय अनुष्ठान का समापन होगा और व्रती महिलाएं पूजा के बाद पारण कर अपना व्रत पूरा करेंगी. छठ पर्व में परिवार की खुशहाली, संतान के सुखमय जीवन, अच्छे स्वास्थ्य और समृद्धि के लिए भगवान सूर्य तथा छठी मइया की आराधना की जाती है.

Chhath Puja Evening Offerings Today Find Out Sunset Timings In Delhi Noida  Lucknow And Other Cities - आज छठ पूजा का संध्या अर्घ्य, जानिए पटना, दिल्ली,  नोएडा, लखनऊ शहरों में सूर्यास्त का

छठ पर्व को लेकर बाजारों में बढ़ी खरीदारी

पर्व की तैयारियों के बीच रीवा के बाजारों में भी रौनक दिखाई देने लगी है. सूप-दउरा, गन्ना, फल, फूल, गुड़ और चावल सहित पूजा में इस्तेमाल होने वाली सामग्री की दुकानें सज गई हैं. जानकारी के अनुसार, सूप-दउरा ओडिशा और झारखंड से मंगाए गए हैं, जबकि घाघरा नींबू की आपूर्ति मुजफ्फरपुर से हुई है. संतरे मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र से बाजारों में पहुंचाए गए हैं. पर्व की तारीख नजदीक आने के साथ खरीदारी में और तेजी आने की संभावना है.

गोरखपुर:13 नवंबर से शुरू होगा चार दिवसीय महापर्व छठ, 15 को डूबते और 16 को  उगते सूर्य को दिया जाएगा अर्घ्य - Four Day Chhath Puja Festival To Begin On November  13

बाबाघाट पर व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी सौंपी गई

रीवा में छठ पूजा के आयोजन को व्यवस्थित बनाने के लिए हिन्दू उत्सव समिति ने बीहर नदी स्थित बाबाघाट पर व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी तय की है. समिति अध्यक्ष गुरमीत सिंह मंगू ने वरिष्ठ सदस्य एवं भोजपुरी उत्सव सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष नंदजी तिवारी, श्रीप्रकाश तोमर, अजय उपाध्याय और सुरेश राय को अलग-अलग व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी सौंपी है. समिति ने जिला प्रशासन और नगर निगम से बाबाघाट पर साफ-सफाई, रोशनी और सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम करने की मांग की है. साथ ही 15 और 16 नवंबर को घाट पर सुरक्षाकर्मियों एवं प्रशिक्षित तैराकों की तैनाती तथा जयस्तंभ से विक्रम पुल और बाबाघाट-घोंघर मार्ग पर यातायात व्यवस्था सुचारू रखने की अपील की गई है.

यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा में 27 नवंबर से अग्निवीर सेना भर्ती रैली, 15 जिलों के युवा होंगे शामिल

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें