Sidhi News: नियमितीकरण के नाम पर 50 हजार की रिश्वत लेते छात्रावास अधीक्षक गिरफ्तार

Sidhi News: नियमितीकरण के नाम पर 50 हजार की रिश्वत लेते छात्रावास अधीक्षक गिरफ्तार

Sidhi News: नियमितीकरण के नाम पर 50 हजार की रिश्वत लेते छात्रावास अधीक्षक गिरफ्तार

Sidhi News: सीधी जिले में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ यानी EOW रीवा की टीम ने रिश्वतखोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए छात्रावास अधीक्षक रामदरस द्विवेदी को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि अधीक्षक 50 हजार रुपये की रिश्वत ले रहे थे. गुरुवार रात करीब 8 बजे सीधी शहर के हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र स्थित उनके आवास पर टीम ने ट्रैप कार्रवाई की. यह कार्रवाई देर रात करीब 2 बजे तक जारी रही.

सीधी में ईओडब्ल्यू ने की बड़ी कार्रवाई, कर्मचारी से नियमतिकरण के लिए 50000  रुपए की रिश्वत लेते हॉस्टल सुपरिटेंडेंट को पकड़ा - sidhi eow action hostel  ...

नियमितीकरण के लिए मांगी जा रही थी रकम

मामले में बहरी निवासी सुरेश प्रसाद द्विवेदी ने EOW रीवा से शिकायत की थी. सुरेश वर्तमान में दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी के रूप में कार्यरत हैं. उनका आरोप था कि नियमितीकरण के लिए कई बार आवेदन देने और सूची में नाम शामिल होने के बावजूद उनसे रिश्वत की मांग की जा रही थी. इसी शिकायत के आधार पर EOW ने मामले की जांच शुरू की, शिकायत का सत्यापन करने के बाद EOW रीवा की करीब 15 सदस्यीय टीम ने एएसपी के नेतृत्व में कार्रवाई की योजना बनाई. गुरुवार रात टीम ने अधीक्षक रामदरस द्विवेदी को कथित तौर पर 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया. इसके बाद आवास पर जरूरी कार्रवाई पूरी की गई.

छात्रावास अधीक्षक के माध्यम से पैसे लेने का आरोप

शिकायतकर्ता सुरेश प्रसाद द्विवेदी के अनुसार, जनजातीय कार्य विभाग के सहायक आयुक्त केके पांडे पर भी रिश्वत मांगने में भूमिका होने का आरोप है. शिकायत में कहा गया कि सहायक आयुक्त सीधे रकम नहीं ले रहे थे, बल्कि छात्रावास अधीक्षक रामदरस द्विवेदी के माध्यम से पैसे देने की बात कही गई थी. कई बार प्रयास के बाद भी समाधान नहीं होने पर सुरेश ने EOW में शिकायत दर्ज कराई.

देर रात तक जारी रही कार्रवाई

आवास पर कार्रवाई के बाद EOW की टीम आगे की वैधानिक प्रक्रिया के लिए उच्च विश्राम गृह पहुंची. पूरी कार्रवाई देर रात करीब 2 बजे तक चली. मामले में रिश्वत की रकम और अन्य पहलुओं को लेकर आगे की जांच की जा रही है, इस मामले में सहायक आयुक्त केके पांडे की कथित भूमिका को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं. शिकायतकर्ता ने मांग की है कि रिश्वत मांगने के मामले में शामिल सभी लोगों की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की जाए. हालांकि, सहायक आयुक्त की भूमिका और उनके खिलाफ किसी कार्रवाई को लेकर EOW की ओर से आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है.

यह भी पढ़ें : Sidhi News: 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते ग्राम पंचायत सचिव गिरफ्तार, लोकायुक्त रीवा की टीम ने की कार्रवाई

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें