Sidhi News: 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते ग्राम पंचायत सचिव गिरफ्तार, लोकायुक्त रीवा की टीम ने की कार्रवाई

Sidhi News: 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते ग्राम पंचायत सचिव गिरफ्तार, लोकायुक्त रीवा की टीम ने की कार्रवाई

Sidhi News: 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते ग्राम पंचायत सचिव गिरफ्तार, लोकायुक्त रीवा की टीम ने की कार्रवाई

Sidhi News: सीधी जिले के मझौली में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए लोकायुक्त रीवा की टीम ने ग्राम पंचायत ठोंगा के सचिव रामसुजान तिवारी को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है. गुरुवार शाम करीब 5 बजे जनपद पंचायत कार्यालय परिसर में आरईएस कार्यालय के नजदीक यह कार्रवाई की गई. सचिव के पास ग्राम पंचायत ताला का अतिरिक्त प्रभार भी है.

सीधी में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन, RES कार्यालय में 20 हजार रिश्वत लेते  पंचायत सचिव गिरफ्तार | Sidhi Lokayukta Trap Panchayat Secretary 20 Thousand  Bribe Case Majhauli - Patrika News

आठ लाख के बिल भुगतान के बदले मांगी थी रकम

मामले की शिकायत ग्राम सलैया निवासी मुन्नू सिंह ने लोकायुक्त कार्यालय में की थी. शिकायतकर्ता का आरोप था कि स्कूल की बाउंड्रीवाल निर्माण कार्य के करीब 8 लाख रुपए के बिल का भुगतान कराने के लिए पंचायत सचिव 40 हजार रुपए की मांग कर रहे थे. मुन्नू सिंह के अनुसार, वह इस मांग के तहत पहले ही 20 हजार रुपए की पहली किस्त दे चुके थे. शेष रकम देते समय लोकायुक्त की टीम ने कार्रवाई करते हुए सचिव को पकड़ लिया.

भुगतान के लिए कई बार लगाए चक्कर

शिकायतकर्ता मुन्नू सिंह ने बताया कि निर्माण कार्य का भुगतान प्राप्त करने के लिए वह कई बार पंचायत सचिव से मिले थे. उनका आरोप है कि हर बार भुगतान की प्रक्रिया आगे बढ़ाने के बदले पैसों की मांग की जाती रही. शिकायत के मुताबिक, सचिव ने कथित तौर पर यह भी कहा था कि वरिष्ठ अधिकारियों को भी रकम देनी पड़ती है और पैसे दिए बिना भुगतान संभव नहीं होगा. इसके बाद मुन्नू सिंह ने लोकायुक्त से संपर्क कर पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई, शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त रीवा की टीम ने मामले की जांच और कार्रवाई की तैयारी की. तय योजना के मुताबिक, जब शिकायतकर्ता दूसरी किस्त के रूप में 20 हजार रुपए देने पहुंचा, तभी टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए रामसुजान तिवारी को पकड़ लिया. यह पूरी कार्रवाई जनपद पंचायत कार्यालय परिसर में की गई.

सर्किट हाउस ले जाए गए आरोपी सचिव

कार्रवाई पूरी होने के बाद लोकायुक्त की टीम पंचायत सचिव रामसुजान तिवारी को सीधी के सर्किट हाउस लेकर पहुंची. यहां उनसे संबंधित आगे की कार्रवाई की जा रही है. वहीं, जब सचिव से इस मामले में उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया, तो उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया, इस कार्रवाई के बाद पंचायत स्तर पर निर्माण कार्यों के भुगतान और रिश्वतखोरी से जुड़े मामलों को लेकर चर्चा शुरू हो गई है. फिलहाल शिकायतकर्ता के आरोपों के आधार पर लोकायुक्त की टीम ने कार्रवाई की है. मामले में लोकायुक्त की ओर से विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने आने का इंतजार है.

यह भी पढ़ें : MP News: CM मोहन यादव ने जारी की लाड़ली बहना योजना की 42वीं किस्त, महिलाओं के खातों में पहुंचे 1500 रुपये

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें