Rewa News: 95% झुलसी महिला की मौत, मां को बचाने में बेटा भी 40% जला

Rewa News: 95% झुलसी महिला की मौत, मां को बचाने में बेटा भी 40% जला

Rewa News: 95% झुलसी महिला की मौत, मां को बचाने में बेटा भी 40% जला

Rewa News: मऊगंज जिले के हनुमना थाना क्षेत्र में बुधवार को 40 वर्षीय रश्मि द्विवेदी की गंभीर रूप से झुलसने के बाद मौत हो गई. बताया गया कि रश्मि करीब 95 प्रतिशत तक झुलस गई थी. मां को बचाने की कोशिश में उसका 14 वर्षीय बेटा अनमोल धर्म भी करीब 40 प्रतिशत झुलस गया. घटना वाले दिन ही रश्मि का जन्मदिन था. मायके पक्ष ने उसके पति अरविंद द्विवेदी पर हत्या का आरोप लगाया है.

मारपीट का CCTV फुटेज सामने आया

मामले में रश्मि के साथ कथित मारपीट का एक CCTV फुटेज भी सामने आया है. फुटेज में अरविंद महिला के साथ मारपीट करता हुआ दिखाई दे रहा है, जबकि बेटा अनमोल अपनी मां को बचाने का प्रयास करता नजर आ रहा है. पास में खड़ी बेटी भी रोती दिखाई देती है. हालांकि, यह वीडियो कब का है और घटना से इसका सीधा संबंध है या नहीं, इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है.

चीख सुनकर पड़ोसी घर पहुंचे

रश्मि का मायका रीवा जिले के बरहेदी गांव में बताया गया है. उसके भाई धर्मेंद्र शुक्ला के अनुसार, बुधवार सुबह घर से चीखने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे. वहां रश्मि आग की लपटों में घिरी थी और अनमोल उसे बचाने की कोशिश कर रहा था. पड़ोसियों ने पानी डालकर दोनों के शरीर पर लगी आग बुझाई और पुलिस को सूचना दी.

पहले मऊगंज, फिर रीवा और जबलपुर रेफर

घटना के बाद रश्मि और उसके बेटे को मऊगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को रीवा के संजय गांधी अस्पताल रेफर किया गया. इलाज के दौरान रश्मि ने दम तोड़ दिया, जबकि गंभीर रूप से झुलसे अनमोल को बेहतर उपचार के लिए जबलपुर रेफर किया गया है. परिजनों के मुताबिक, रश्मि की शादी करीब 13 साल पहले मसूरिया गांव निवासी अरविंद द्विवेदी से हुई थी.

पुलिस कर रही घटना की जांच

रश्मि के भाई धर्मेंद्र शुक्ला ने आरोप लगाया कि शादी के कुछ समय बाद से ही अरविंद दहेज को लेकर उसकी बहन को प्रताड़ित करता था. उन्होंने कहा कि जिस दिन रश्मि का जन्मदिन था, उसी दिन परिवार में मातम छा गया. वहीं, मऊगंज एसपी सुरेंद्र कुमार जैन के मुताबिक, पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि रश्मि की मौत किन परिस्थितियों में हुई और घटना की वास्तविक वजह क्या थी. फिलहाल हत्या के आरोपों और CCTV फुटेज की भी जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें : Rewa News: कल्पना मिश्रा की मौत पर पिता का धरना, CBI जांच और FIR की मांग

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें