Rewa News: संजय गांधी अस्पताल की ऊपरी मंजिल से छलांग लगाने वाले अर्जुन रावत की मौत

Rewa News: संजय गांधी अस्पताल की ऊपरी मंजिल से छलांग लगाने वाले अर्जुन रावत की मौत

Rewa News: संजय गांधी अस्पताल की ऊपरी मंजिल से छलांग लगाने वाले अर्जुन रावत की मौत

Rewa News: संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब पांडे टोला निवासी अर्जुन रावत ने अस्पताल की करीब चार मंजिल ऊंची इमारत से अचानक छलांग लगा दी. घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई. मंगलवार दोपहर इलाज के दौरान अर्जुन की मौत हो गई. अस्पताल अधीक्षक डॉ. राहुल मिश्रा ने युवक की मौत की पुष्टि की है.

लोगों ने रोकने की कोशिश की

जानकारी के मुताबिक, अर्जुन सोमवार को घर से गुटखा लेने के लिए निकला था. इसके बाद वह संजय गांधी अस्पताल पहुंचा और इमारत की ऊपरी मंजिल पर चढ़ गया. उसे ऊपर खड़ा देखकर अस्पताल परिसर में लोगों की भीड़ जमा हो गई. मौजूद लोगों ने आवाज लगाकर उसे समझाने और नीचे आने के लिए कहा, लेकिन कुछ देर बाद अर्जुन ने अचानक नीचे छलांग लगा दी.

गंभीर हालत में वेंटिलेटर पर था युवक

ऊंचाई से गिरने के कारण अर्जुन गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के तुरंत बाद अस्पताल के कर्मचारियों और वहां मौजूद लोगों ने उसे इलाज के लिए भर्ती कराया. उसकी हालत बेहद नाजुक बताई जा रही थी और डॉक्टरों की निगरानी में उसे वेंटिलेटर पर रखा गया था. करीब एक दिन तक चले इलाज के बाद मंगलवार दोपहर उसने दम तोड़ दिया.

निजी अस्पताल में करता था काम

अर्जुन के परिवार से जुड़ी जानकारी के अनुसार, उसकी मां संजय गांधी अस्पताल में सफाईकर्मी के तौर पर काम करती हैं. वहीं अर्जुन खुद भी एक निजी अस्पताल में सफाईकर्मी के रूप में नौकरी करता था. घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है. युवक के अस्पताल की इमारत पर पहुंचने और छलांग लगाने की परिस्थितियों को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं.

छलांग लगाने की वजह अभी स्पष्ट नहीं

अस्पताल अधीक्षक डॉ. राहुल मिश्रा ने बताया कि अर्जुन टीबी से भी पीड़ित था. हालांकि, उसने अस्पताल की ऊपरी मंजिल से छलांग लगाने का फैसला क्यों किया, इसकी वजह अभी सामने नहीं आई है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घटना से पहले की परिस्थितियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है. जांच पूरी होने के बाद ही युवक के इस कदम के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी.

यह भी पढ़ें : CG News: बस्तर के अनुभव शोरी को मिला ‘आदिवासी युवा बदलाव दूत सम्मान-2026’, अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का किया प्रतिनिधित्व

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें