Rewa News: रीवा में स्कूली बच्चों से भरा बैटरी ऑटो पलटा, 4 बच्चे घायल, एक की हालत गंभीर
Rewa News: रीवा जिले के जवा थाना क्षेत्र अंतर्गत गढ़ा में गुरुवार को स्कूली बच्चों को लेकर जा रहा एक बैटरी ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया. अचानक हुए इस हादसे में ऑटो सवार चार बच्चे घायल हो गए. घायलों में एक बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे बेहतर उपचार के लिए बाहर ले जाया गया है. हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.
एक बच्चे की हालत गंभीर
हादसे में रौनक कोल, पिता भैरव कोल, निवासी भितरी गंभीर रूप से घायल हुआ है. उसकी स्थिति को देखते हुए परिजन बेहतर इलाज के लिए उसे बाहर ले गए हैं. वहीं, 10 वर्षीय आर्यन कोल, पिता रोहित कोल, निवासी बसरेही, थाना अतरैला की जांघ की हड्डी टूट गई है. दोनों बच्चों को गंभीर चोटें आई हैं.

दो अन्य बच्चे भी हुए घायल
इस दुर्घटना में कोमल चर्मकार (8), पिता रवि चर्मकार, निवासी जोहा और कार्तिक वर्मा, पिता रवि वर्मा, निवासी जोन्हा, थाना अतरैला भी घायल हुए हैं. हादसे में कुल चार बच्चों के घायल होने की जानकारी सामने आई है. सभी बच्चे स्कूल जाने वाले विद्यार्थी बताए जा रहे हैं.
ज्ञान गंगा स्कूल का बताया जा रहा ऑटो
जानकारी के मुताबिक, दुर्घटनाग्रस्त बैटरी ऑटो ज्ञान गंगा स्कूल का था. इसे स्कूल संचालक आशीष कुमार माझी, पिता सुदर्शन प्रसाद माझी, निवासी गढ़ा के नाम से संचालित किए जाने की जानकारी दी गई है. हालांकि, ऑटो के वास्तविक मालिकाना हक को लेकर अलग-अलग बातें सामने आई हैं.
ऑटो के मालिक को लेकर अलग-अलग दावे
स्कूल संचालक अवनीश के मुताबिक, दुर्घटनाग्रस्त ऑटो मनीष कुमार माझी का था. वहीं, हादसे को लेकर एडिशनल एसपी संदीप मिश्रा ने बताया कि ऑटो पलटने से स्कूली बच्चे घायल हुए हैं. पुलिस मामले से जुड़ी जानकारी जुटा रही है.
जांच के बाद सामने आएगी पूरी जानकारी
फिलहाल हादसे के कारणों और ऑटो के संचालन से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है. दुर्घटना में चार बच्चों के घायल होने के बाद स्कूल वाहनों की सुरक्षा और बच्चों को लाने-ले जाने की व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं. अब पुलिस की जांच में हादसे की परिस्थितियों को लेकर आगे की जानकारी सामने आएगी.
यह भी पढ़ें : Rewa News: डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला भी जाम में फंसे, अब अतिक्रमण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

1 thought on “Rewa News: रीवा में स्कूली बच्चों से भरा बैटरी ऑटो पलटा, 4 बच्चे घायल, एक की हालत गंभीर”